संजय दत्त की 19 साल छोटी बीवी छाईं, ढीली- ढाली ड्रेस पहन दिखाया स्टाइल, 47 की मान्यता से लड़कियां लें टिप्स

Newspoint
Newspoint
​ संजय दत्त अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे। खासकर, जब उन्होंने 19 साल छोटी मान्यता दत्त से तीसरी शादी की। जिनके ग्लैमरस लुक्स अक्सर ही लाइमलाइट में आ जाते हैं और अब बेसिक- सी ड्रेस में ही वह संजू बाबा के साथ स्टाइल गोल्स दे गईं। दोनों को पैप्स ने मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया, जहां हमेशा की तरह 47 साल की मान्यता का अंदाज कमाल का लगा।
Hero Image

दरअसल, संजय पत्नी का हाथ थाम उन्हें कार में बिठाते नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां वह स्ट्राप्स वाली ड्रेस में कंफर्ट के साथ स्टाइल का परफेक्ट डोज दे गईं, तो एक्टर का भी कूल अंदाज देखने को मिला। मान्यता के इस लुक से लड़कियां टिप्स ले सकती हैं, तो साथ ही ये भी जान सकती हैं कि उनकी ड्रेस पर बनी वर्टिकल लाइन्स किस बॉडी टाइप पर बेस्ट लगती हैं। (फोटो साभार: योगेन शाह)
Newspoint
नाइट आउटिंग के लिए संजय और मान्यता ने स्टाइल के साथ कंफर्ट को तवज्जो दी। दोनों ने लूज फिट वाले ब्रीदेबल फैब्रिक के कपड़े पहने, जो कंफी वाइब्स दे रहे हैं। जहां मान्यता ढीली- सी स्टाइप्ड ड्रेस में नजर आईं, तो संजय ने वाइट कलर की प्रिंटेड शर्ट पहनी। जिस पर ब्लैक शेड से लीफ प्रिंटेड पैटर्न बना है, तो साथ में ब्राउन कार्गो का कॉम्बो लुक को कूल बना गया। जिसे ब्लैक शूज, वॉच और डायमंड स्टड इयररिंग्स के साथ स्टाइल करके उन्होंने लुक पूरा किया।
Newspoint
मान्यता के लुक की डिटेल्स पर गौर करें, तो उन्होंने येलो और वाइट वर्टिकल स्ट्राइप्स वाली काफ्तान स्टाइल शर्ट ड्रेस पहनी। जिसका ओवरसाइज्ड सिल्हूट, मिडी लेंथ और वी नेकलाइन के साथ मैंडरियन स्टैंड-अप कॉलर का कॉम्बो लुक को रिलैक्स्ड और पॉलिश्ड फील दे गया। जिसकी हाफ स्लीव्स को भी लूज फिट के साथ फ्लोई रखा, जिससे उनका पूरा लुक ही कंफी बन गया।
Newspoint
लुक की स्टाइलिंग को भी मान्यता ने सिंपल और कलर को-ऑर्डिनेटेड रखा। वह येलो टोन के लोफर पहने हुए हैं, जो आरामदायक होने के साथ ही लुक में पॉप कलर ऐड कर रहे हैं। वहीं, क्रीम कलर का स्लिंग बैग कैरी करके उन्होंने एक ही हाथ में कई सारे गोल्डन ब्रेसलेट वेअर किए, तो स्टड इयररिंग्स और डायमंड रिंग लुक में चमक जोड़ गई। जिसे फाइनल टच हसीना ने हाफ पिनअप ओपन हेयर और पिंकिश टोन मेकअप के साथ दिया। जिसमें मान्यता का स्टाइल मिनिमल होते हुए भी स्टनिंग लगा।
Newspoint
मान्यता की ड्रेस पर वर्टिकल स्ट्राइप्स/लाइन्स हैं, जो उन्हें स्लिम और लंबा दिखा रही हैं। ऐसे में चलिए वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल लाइन्स के बारे में जानते हैं। वर्टिकल लाइन्स बॉडी को लंबा और स्लिम दिखाती हैं। पेट या कमर ब्रोड हो तो यह अच्छा ऑप्शन। प्लस साइज या हैवी वेट बॉडी पर सूट करती हैं। छोटी हाइट वालों को लंबा दिखाती हैं। हॉरिजॉन्टल लाइन्स पतले लोगों पर अच्छी लगती हैं। शरीर को भरा हुआ दिखाती हैं। लंबे और पतले लोगों को बैलेंस्ड लुक देती हैं। (फोटो साभार: वेबसाइट @magnific)
Newspoint
छोटी हाइट और हैवी वेट - वर्टिकल लाइन्स बेहतर। लंबी और पतली बॉडी - हॉरिजॉन्टल या चौड़ी स्ट्राइप्स अच्छी। एथलेटिक/ बैलेंस्ड बॉडी - ऊपर हॉरिजॉन्टल, नीचे वर्टिकल। पियर शेप - ऊपर हॉरिजॉन्टल, नीचे वर्टिकल। इनवर्टेड ट्रायंगल (कंधे चौड़े)- ऊपर वर्टिकल, नीचे हॉरिजॉन्टल या हल्के पैटर्न। यह सिंपल ट्रिक याद रखने से हर बार मिलेगा बेस्ट लुक - लंबा और स्लिम दिखना हो तो वर्टिकल लाइन्स को चुनें। ब्रोड और भरा हुआ दिखना हो तो हॉरिजॉन्टल लाइन्स चुनें। (फोटो साभार: वेबसाइट @magnific)
Newspoint
लूज या ओवरसाइज्ड फिट के कपड़े चुनें, जो गर्मियों में कंफर्ट के साथ ट्रेंडी लुक देते हैं। हैवी डिजाइन को स्किप करें, ताकि आउटफिट को कैरी करना आसान रहे। मैचिंग फुटवियर लुक को क्लासी वाइब्स देंगे, तो स्नीकर्स इसे कूल बना देंगे। जूलरी को मिनिमल रखते हुए किसी एक एलिमेंट को हाइलाइट करें। हेयर- मेकअप को सटल रखें और नेचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट करें। मान्यता के स्टाइलिश रूप से मिली इन टिप्स को फॉलो करके कॉलेज गर्ल्स से लेकर ऑफिस जाने वाली लड़कियां हो या फिर 40-50 साल की महिला, हर कोई आसानी से क्लासी लुक पा सकती है।