सालों से गंदा पड़ा मार्बल आसानी से कैसे साफ करें? शोभा बैंसला ने बताया घरेलू तरीका, शीशे की तरह जाएगा संगमरमर

Newspoint
Newspoint
घर के फर्श पर लगा कीमती मार्बल जब नया होता है, तो पूरे घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। लेकिन समय के साथ इस पर चाय, कॉफी, गंदगी, तेल और खारे पानी के जिद्दी दाग जमने लगते हैं। धीरे-धीरे मार्बल का पीलापन उसकी असली चमक को पूरी तरह छीन लेता है। लोग इस चमक को वापस पाने के लिए महंगे केमिकल वाले फ्लोर क्लीनर या पॉलिशिंग पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन नतीजा फिर भी वैसा नहीं मिलता।
Hero Image

अगर आपके घर का मार्बल भी सालों से गंदा पड़ा है और आप उसे बिना किसी भारी खर्चे के चमकाना चाहते हैं, तो होम क्लीनिंग एक्सपर्ट शोभा बैंसला ने एक बेहद आसान घरेलू ट्रिक शेयर की है। आपके किचन और बाथरूम में मौजूद मात्र 3-4 चीजों से एक ऐसा घोल तैयार होता है, जो मार्बल को बिना ज्यादा घिसे शीशे की तरह चमका देता है।
Newspoint
शोभा बैंसला की सीक्रेट ट्रिक की सबसे अच्छी बात है कि इसके लिए आपको बाजार से कोई महंगा केमिकल नहीं खरीदना है। इसके लिए आपको सिर्फ अपने घर में मौजूद इन साधारण चीजों की जरूरत होगी। पानी- 1 से 2 लीटर बेकिंग सोडा - 2 बड़ी चम्मच वाइट विनेगर- 2 ढक्कन शैम्पू: 1 छोटा पाउच
Newspoint
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसे गैस पर अच्छी तरह गर्म कर लें। अब गैस बंद कर दें। इस गर्म पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा, 2 ढक्कन वाइट विनेगर और एक पूरा पाउच शैम्पू का डाल दें। जैसे ही विनेगर और सोडा मिलाएंगे, पानी में झाग बनेगा। अब किसी चम्मच या लकड़ी की मदद से इस पूरे मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें ताकि सारी चीजें पानी में एकसार हो जाएं।
Newspoint
जब आपका लिक्विड क्लीनर तैयार हो जाए, तो इसे बेहद सावधानी से किसी दूसरे हल्के बर्तन या जग में ट्रांसफर कर लें। अब जहां भी मार्बल पर सालों पुराना पीलापन, काले जिद्दी दाग या गंदगी जमा है, उस हिस्से पर इस गर्म पानी को धीरे-धीरे फैलाते हुए डाल दें। ध्यान रहे कि दाग वाले हिस्से पूरी तरह से इस पानी से भीग जाने चाहिए।
Newspoint
पानी डालने के तुरंत बाद आपको रगड़ना शुरू नहीं करना है। यही इस ट्रिक का सबसे बड़ा फायदा है जो आपकी मेहनत बचाता है। इस घोल को मार्बल पर लगभग 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इस दौरान गर्म पानी, बेकिंग सोडा और विनेगर मिलकर मार्बल के छेदों में जमी बरसों पुरानी मैल और खारे पानी के दागों को ढीला कर देते हैं। शैम्पू मार्बल को एक बेहतरीन चिकनाई और खुशबू देने का काम करता है।
Newspoint
10 मिनट बीतने के बाद, जब मैल पूरी तरह फूल जाए, तो एक प्लास्टिक क्लीनिंग ब्रश लें। अब दाग वाली जगहों पर ब्रश की मदद से हल्की सी घिसाई करें। आप देखेंगे कि बिना ज्यादा ताकत लगाए, सालों पुराना जिद्दी पीलापन और गंदगी पपड़ी बनकर फर्श से अलग होने लगेगी। यह ट्रिक आपकी कोहनी और पीठ की मेहनत को 80% तक कम कर देती है।
Newspoint
जब सारी गंदगी छूट जाए, तो गंदे पानी को पोंछकर हटा दें और फर्श को साफ, नॉर्मल पानी से दो बार अच्छी तरह धो लें। आखिरी में एक सूखे सूती कपड़े या मॉप से मार्बल को अच्छी तरह सुखा लें। फर्श सूखते ही आप देखेंगे कि सालों से बेजान और पीला पड़ा मार्बल एकदम नए जैसा रिफ्लेक्टिव हो गया है और उसमें शीशे जैसी चमक वापस आ गई है। डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे यूट्यूूब वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।