बिहार की सबसे युवा विधायक मैथिली ठाकुर अपनी गायकी के साथ ही सादगी के लिए पहचान रखती हैं। वह अक्सर ही साड़ी पहने नजर आती हैं और अपनी देसी ब्यूटी से दिल जीत लेती हैं। अब अपने एक संगीत कार्यक्रम के दौरान उनका साड़ी में बेहद सुंदर रूप देखने को मिला, जिसे उन्होंने सोने के गहनों के साथ स्टाइल किया। जिसकी झलक जैसे ही उन्होंने शेयर की, तो उनके पहनावे और खुद को कैरी करने के अंदाज पर नजरें ठहर गईं।
25 की उम्र में चुनाव जीतकर अलीनगर, दरभंगा की विधायक बनीं मैथिली ने अपने गायकी के पेशे से किनारा नहीं किया। इसी कड़ी में वह अक्सर ही अपने भक्ति- भजन वाले कार्यक्रम करती रहती हैं और अब लेटेस्ट इवेंट के लिए वह सुनहरी साड़ी में सज- संवकर आईं। जिसे उन्होंने सोने के गहनों के साथ खूबसूरती से सजाया और सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @maithilithakur)
वैसे तो मैथिली ज्यादातर मौकों पर साड़ी में ही नजर आती हैं, जिसे स्टाइल करने का उनका तरीके भी एक जैसा ही रहता है, लेकिन फिर भी उनका लुक हर बार इंप्रेस कर जाता है। जैसे यहां भी वह सुनहरी साड़ी में सुंदर दिखीं, जिसकी डिटेल्स ऐसी हैं- ब्रांड- RangbyK फैब्रिक- प्योर टिशू सिल्क वर्क- गोटा पट्टी
मैथिली की साड़ी के फैब्रिक में आती शाइन और इस पर हुआ सुनहरे गोटे का काम उन्हें बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है। साड़ी के बॉर्डर पर पतली-सी किनारे लगाई गई और नीचे सुनहरे मोती से अटैच लटकन जोड़ी गई, जो पल्लू को सुंदर टच दे गई। वहीं, कुछ- कुछ दूरी पर बने गोटे वाले फ्लोरल मोटिफ्स भी लुक में रॉयल टच ऐड कर रहे हैं। जिसे ओपन पल्लू के साथ मैथिली ने ग्रेसफुली ड्रेप किया।
साड़ी को जहां गोटा पट्टी से खूबसूरत लुक मिला, तो मैथिली ने इसके साथ मैचिंग गोल्ड टोन वाला ब्लाउज पहना। जिसकी हाफ स्लीव्स और सिंपल राउंड नेकलाइन वाला डिजाइन लुक को पारंपरिक फील देता है। जिस पर सुनहरी जरी से फ्लोरल पैटर्न बने हैं, जो टिशू साड़ी के साथ बेहद सुंदर लगे और मैथिली के लुक में रिचनेस ऐड कर गए।
आखिर में मैथिली ने लुक को स्टाइल करने के लिए सोने के गहने पहने। गले में उनका हैवी हार नेकलाइन को कॉम्प्लिमेंट कर गया, तो कानों में बालियां डाल हाथ में कंगन स्टाइल ब्रेसलेट वाला अंदाज इसे एकदम प्रीमियम लुक दे रहा है। इसके अलावा मैथिली के हाथ में डायमंड और गोल्ड की रिंग्स भी नजर आईं, तो वह वॉच भी पहने हुए हैं। जिसे छोटी-सी काली बिंदी, हाफ पिनअप हेयर और रेड लिपस्टिक के साथ सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप करके उन्होंने फाइनल टच दिया। जहां मैथिली का देसी रूप हमेशा की तरह स्टनिंग लगा।
शुद्ध रेशम (सिल्क) के धागे तैयार किए जाते हैं। धागों पर सुनहरी या चांदी जैसे जरी की परत चढ़ाई जाती है। सिल्क और जरी के धागों को साथ में बुनाई के लिए तैयार किया जाता है। हाथकरघा या पावरलूम पर महीन बुनाई की जाती है। बुनाई के दौरान साड़ी में चमकदार, पारदर्शी (टिशू) प्रभाव बनाया जाता है। इसके बाद डिजाइन, बॉर्डर और पल्लू की बुनाई की जाती है। आखिर में तैयार साड़ी की फिनिशिंग और क्वालिटी चेक होता है।
केवल ड्राई क्लीन करवाएं। सीधे धूप में लंबे समय तक न रखें। साड़ी को मुलायम कपड़े या मलमल में लपेटकर रखें। परफ्यूम या स्प्रे सीधे साड़ी पर न डालें। पहनने के बाद हवा लगाकर ही वापस स्टोर करें। भारी गहनों से कपड़ों को खिंचने या फंसने से बचाएं। समय-समय पर साड़ी की तह (फोल्ड) बदलते रहें। नमी और सीलन से दूर रखें।