Health Tips: आप भी हैं अगर एंग्जाइटी से परेशान तो शुरू कर दें फिर ये काम, मिलेगा तुरंत आराम

Newspoint

इंटरनेट डेस्क। बदलती लाइफस्टाइल, काम के बोझ और पारिवारिक इश्यू ने हर किसी व्यक्ति को कई तरह की बीमारिया दे दी है। इनमें से ही एक है एंग्जाइटी, जो आज एक आम समस्या हो चुकी है। ऐसे में आगे जाकर ये एक बड़ी बीमारी का भी रूप ले सकती है। अगर आपको भी एंग्जाइटी की समस्या से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना होगा।

पूरी नींद लें
आपको सबसे पहले तो इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए रोज कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेनी होगी। इससे आप पूरे दिन फ्रेश महसूस करेंगे। कम सोने और नींद पूरी नहीं होेने के कारण भी आप एंग्जाइटी के शिकार हो सकते हैं।

हेल्दी डाइट लें

Hero Image

इसके साथ ही आपको अपने खाने पीने में भी बदलाव करना होगा। इसके लिए आपको अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना होगा। मैग्नीशियम और विटामिन बी जैसे तत्व एंग्जाइटी से राहत दिलाने में आपकी मदद करते है। 

pc- jansatta