कहीं आपकी भी लाइव लोकेशन तो इस तरह से नहीं हो रही है ट्रैक! तुरंत चेक करें मोबाइल में ये सेटिंग
टेक्नोलॉजी के बहुत फायदे हैं तो इसके नुकसान भी हैं। कई लोग टेक्नोलॉजी का गलत फायदा उठाकर लोगों के साथ ठगी करते हैं। कई बार वे लोगों के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक कर लेते हैं। कई बार तो वे लोगों की लोकेशन भी ट्रैक कर लेते हैं और यूजर को इसका पता भी नहीं चल पाता कि उनकी लोकेशन ट्रैक हो रही है। हम आपको आज एक ऐसे कॉमन तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे अगर आपका मोबाइल 5 मिनट के लिए भी किसी के हाथ लग जाए तो आपकी लोकेशन को हमेशा के लिए ट्रैक की जा सकती है और आपको पता भी नहीं चलेगा। ऐसा गूगल मैप के जरिए संभव हो सकता है। जानते हैं इस तरीके के बारे में।
ऐस ट्रैक हो सकती है आपकी लाइव लोकेशन
गूगल मैप के जरिए किसी की भी लाइव लोकेशन का पता किया जा सकता है। वह कहां-कहां जा रहा है और कहां कितनी देर रुका, यह सब पता चल सकता है और जिसकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है, उसे इसके बारे में पता भी नहीं चलेगा। लोकेशन ट्रैक करने के लिए, उस व्यक्ति का मोबाइल 5 मिनट के लिए लेना होगा।
फॉलो करने होंगे ये स्टेप
जिसकी लाइव लोकेशन ट्रैक करनी है, सबसे पहले उसके मोबाइल में गूगल मैप ऐप को ओपन करना होगा। इसके बाद प्रोफाइल पर जाना होगा। इसके बाद लोकेशन एंड शेयरिंग के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। इसमें से आपको until this turn off को सलेक्ट करना है। इसके बाद नीचे से आपको अपने नंबर को सलेक्ट करना है और उस नंबर पर इस लोकेशन को सलेक्ट करना है।
इस तरह से नहीं लगेगी भनक तक
इसके बाद लोकेशन एंड गूगल मैप्स के नोटिफिकेशन को बंद कर दिया जाता है। उसके बाद जो लोकेशन ट्रैक कर रहा होता है, उसके मोबाइल पर एक मैसेज आता है। इस मैसेज में उस शख्स के लोकेशन की लिंक होती है, जिसकी लाइव लोकेशन ट्रैक की जा रही होती है। उस लिंक पर क्लिक कर उसकी लोकेशन को तब तक ट्रैक किया जा सकता है जब तक की वो उसे मैन्युअली बंद नहीं कर देता। ऐसे में आप भी सावधान रहें क्योंकि इस तरीके से आपकी भी लाइव लोकेशन ट्रैक हो सकती है और आपको पता भी नहीं चलेगा।
Read More
- सावधान! बहुत खतरनाक हैं ये 17 ऐप्स, देखें लिस्ट, गूगल ने हटाया प्लेस्टोर से, कहीं आपने तो...
- मोबाइल में ऐप्स इंस्टॉल करते वक्त भूलकर भी ना करें ये 3 गलतियां, पड़ सकता है पछताना, जानिए कैसे
- अगर आप भी रखते हैं शरीर में इन जगहों पर मोबाइल, हो सकते हैं गंभीर बीमारियों के शिकार!
- अगर दिन में डेढ़ घंटे से ज्यादा बिताते हैं मोबाइल पर तो जान लें इसके 4 गंभीर नुकसान, रह जाएंगे हैरान!
- क्या आपका भी मोबाइल होता है स्लो चार्ज? बस एक सेटिंग करते ही मिनटों में फुल हो जाएगी बैटरी!