पुराने विवाद में भतीजे ने चाची पर कुल्हाड़ी से किया हमला, भोपाल रेफर
रायसेन, 29 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शनिवार रात पुराने विवाद काे लेकर भतीजे ने अपनी चाची पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। परिजन महिला काे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां गंभीर हालत काे देखते हुए उसे भाेपाल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।
शनिवार रात करीब 10 बजे की है। वार्ड 18 निवासी शारदा कुचबंदिया (50) अपने घर में थी। इस दौरान आरोपित भतीजे सिकंदर कुचबंदिया ने अपनी चाची के सिर और दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी से वार किया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की बेटी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गई।
घटना की सूचना मिलते ही रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा जिला अस्पताल पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी शेर सिंह सुरिया ने बताया कि पुरानी विवाद काे लेकर भतीजे ने अपनी चाची पर प्राण घातक हमला किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।——————————
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे
The post पुराने विवाद में भतीजे ने चाची पर कुल्हाड़ी से किया हमला, भोपाल रेफर appeared first on cliQ India Hindi.