एजाज खान के शो हाउस अरेस्ट पर बड़ी कार्रवाई, उल्लू ऐप ने हटाए सारे एपिसोड, NCW ने भेजा नोटिस..

मुंबई/नई दिल्ली। उल्लू ऐप के विवादित रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कड़ी आपत्ति जताई है। शो में महिलाओं के साथ कथित अश्लील और जबरदस्ती वाले दृश्य सामने आने के बाद महिला आयोग ने उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल और शो के होस्ट एजाज खान को समन जारी किया है और 9 मई को पूछताछ के लिए तलब किया है।
कैसे हुई विवाद की शुरुआतबता दें कि विवाद की शुरुआत 29-अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो क्लिप से हुई। इस वीडियो में एजाज खान महिला प्रतिभागियों पर कैमरे के सामने अंतरंग क्रियाएं करने का दबाव डालते नजर आ रहे हैं, वहीं महिलाएं स्पष्ट रूप से असहज और इनकार करती दिख रही हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने वायरल हुए वीडियो को गंभीर रूप से आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं की गरिमा का उल्लंघन है और मनोरंजन के नाम पर यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देता है। महिला आयोग ने स्पष्ट किया कि इस तरह की सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-