दरभंगा: मुहर्रम जुलूस के दौरान दारोगा मारा चाकू, केवटी में हो गई ताजिया वालों की भिड़ंत

Hero Image
दरभंगा: मुहर्रम के जुलूस में दरभंगा पुलिस के एक दारोगा को जांघ में चाकू मार दिया गया। जख्मी दारोगा को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घायल दारोगा लहेरियासराय थाने में पदस्थापित अमित कुमार हैं। पुलिस ने चाकू मारने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक खाजा सराय का निवासी बताया गया। गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय लोगों ने दरभंगा बहेड़ी स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सदर एसडीओ विकास कुमार और सदर डीएसपी राजीव कुमार मौके पर लोगों समझा कर सड़क जाम को खुलवा दिया।





दरभंगा में दारोगा को मारा चाकूदारोगा पर चाकू चलने वाले परिवार के सदस्य नहीं थे। शनिवार की देर रात मुहर्रम पर्व के दौरान कुछ शरारती युवक सड़क पर उपद्रव कर रहे थे। पुलिस के मना करने पर उलझ गए। इस दौरान दारोगा अमित कुमार सड़क पर गिर गए। तभी पॉकेट से चाकू निकालकर उनके बाएं जांघ पर वार कर दिया। घायल होने के बावजूद अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मोहम्मद मुन्ना के पुत्र मोहम्मद रब्बानी को हिरासत में लेकर थाना ले आए। उसके बाद घायल दारोगा को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपियों को छुड़ाने के लिए परिवार के लोग टायर जलाकर सड़क जामकर कर दिया।





आरोपी को छुड़ाने के लिए बवालजाम कर रहे लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी भी की, जिसमें बाल-बाल लहेरियासराय थानाध्यक्ष बचे। मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि सड़क जाम कर रहे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। खाजासराय के गिरफ्तार किए गए मोहम्मद रब्बानी शराब कारोबारी मुन्नी खातून का रिश्तेदार है। सदर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल दारोगा के बाएं जांच में चाकू लगी है। उनका डीएमसीएच में इलाज चल रहा है।





केवटी में ताजिया वालों की भिड़ंतवहीं, दूसरी घटना में केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा गांव में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक ही समुदाय के दो लोगों में जबर्दस्त झड़प हो गई। झड़प के दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी की घटना हुई। उपद्रवियों ने जुलूस में जा रहे ताजिया को तोड़ डाला। इस घटना में दोनों तरफ से लगभग एक दर्जन लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम कौशल कुमार एसएसपी जगुनाथ रेड्डी सहित भारी संख्या में पहुंची और उग्र लोगों शांत कराया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि खिरमा बाजार में गुजर रहे दो गांवों की जुलूस के लोगों में किसी बात पर बहस हो गई। फिर देखते ही देखते पत्थरबाजी और मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से जबर्दस्त पत्थरबाजी की गई।