लड़के को ले उड़ी लड़की... थाने पहुंचे पिता तो बोली- बहुत प्यार करते हैं, हम इसको लेकर भागे हैं
बेतिया: 'मैं खुद भागी हूं, परिवार केस न करे। ये नहीं, मैं इन्हें भगाकर ले आई हूं।' बिहार के बेतिया में एक प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो सामने आया है। प्रेमिका अपने घरवालों से अपनी शादी करने की बात बोल रही है। घरवालों से ससुराल वालों के खिलाफ कुछ भी नहीं करने की अपील कर रही। वीडियो में लड़की अपने परिवार से उसकी शादी स्वीकार करने और ससुराल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की गुहार लगा रही है।
लड़की का कहना है कि वह लड़के को भगाकर लाई है और उसके साथ ही जीना-मरना चाहती है। उसने अपने प्रेमी और उसके परिवार की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। बेतिया में एक प्रेमी युगल का वीडियो वायरलबताया जा रहा है कि ये मामला 27 अप्रैल का है। लड़की के घरवालों ने अपहरण का FIR दर्ज कराया है। 20 सेकेंड के वीडियो में दिख रही लड़की का नाम निशा कुमारी (23) है। लड़के का नाम सूरज कुमार (24) है। दोनों बेतिया के ही रहने वाले हैं। निशा, शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड नम्बर 14 की रहने वाली है।
सूरज, वार्ड नम्बर 12 का निवासी है। दोनों के घरों के बीच की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। निशा के अनुसार, दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। जब निशा के घरवालों को इस बारे में पता चला, तो वे नाराज हो गए। इसके बाद निशा ने 27 अप्रैल को घर से भागने का फैसला किया। लड़की ने अपनी मर्जी से भागने की बात कहीवीडियो में निशा अपने परिवार से कह रही है, 'मैं इनको भगाकर अपने साथ लाई हूं। बहुत प्यार करती हूं। इनके साथ ही जीना-मरना है।' वो अपने ससुराल वालों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करने की अपील कर रही है।
वो अपने प्रेमी और उसके परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित दिक रही है। हालांकि, वीडियो वायरल होने से पहले ही लड़की के घरवालों ने शिकारपुर थाना में FIR दर्ज करा दी थी। 30 अप्रैल को लड़की के पिता ने FIR दर्ज कराई। इसमें प्रकाश नगर मोहल्ले के सूरज वर्णवाल और अन्य पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। लड़की के पिता ने दर्ज कराई है एफआईआरशिकारपुर के थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग इस बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग लड़की के प्रेम की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ लोग उसके घरवालों के साथ सहानुभूति जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
Next Story