New Bolero Neo: महिंद्रा ने 8.49 लाख रुपये में लॉन्च की नई बोलेरो नियो, 9 इंच की स्क्रीन के साथ बहुत कुछ खास
New Mahindra Bolero Neo Launch Price Features: छोटे शहरों की महारानी मानी जाने वाली महिंद्रा बोलेरो नियो भारतीय बाजार में नए अवतार में आ गई है। जी हां, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आखिरकार अपनी नई बोलेरो नियो फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है, जिसमें मॉडर्न लुक और बेहतर कंफर्ट के साथ ही लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें mHAWK100 इंजन लगा है, जो 98.5 एचपी की पावर और 260 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। नई बोलेरो नियो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है।
सभी वेरिएंट के दाम और कलर ऑप्शनमहिंद्रा एंड महिंद्रा की नई बोलेरो नियो के साथ ही बोलेरो फेसलिफ्ट भी लॉन्च की गई है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 8 लाख रुपये है। अब आपको बोलेरो नियो के सभी वेरिएंट की कीमतों की बात करें तो Bolero Neo N4 वेरिएंट की कीमत 8.49 लाख रुपये है। वहीं, Bolero Neo N8 वेरिएंट की कीमत 9.29 लाख रुपये है। Bolero Neo N10 वेरिएंट की कीमत 9.79 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट Bolero Neo N11 की कीमत 9.99 लाख रुपये है। ये सभी एक्स-शोरूम प्राइस हैं। अब बोलेरो नियो में आपको जींस ब्लू और कंक्रीट ग्रे जैसे नए कलर ऑप्शन भी मिलेंगे। इसके अलावा इसमें डुअल टोन कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। बाकी इसमें डायमंड वाइट, स्टील्थ ब्लैक, पर्ल वाइट और रॉकी बीज जैसे कलर विकल्प भी हैं।
क्या कुछ नई खूबियांमहिंद्रा की नई Bolero Neo अब देखने में बहुत शानदार लगती है। इसमें कई सारे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। ये सभी फीचर्स इस गाड़ी को और भी खास बनाते हैं। नई बोलरो नियो के एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नई ग्रिल दी गई है, जिसपर स्ट्रेट लाइन्स हैं। ये लाइन्स गाड़ी को एक शानदार और दमदार लुक देती हैं। गाड़ी में गहरे मेटैलिक ग्रे रंग के R16 अलॉय व्हील्स लगे हैं। नई बोलेरो नियो के इंटीरियर लुक भी बेहतर करने के साथ ही आराम और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें लुनार ग्रे और मोचा ब्राउन जैसे दो नए प्रीमियम और शानदार इंटीरियर थीम दिए गए हैं। इससे बैठने में और ज्यादा आराम मिलता है। इसमें लेदरेट सीट कवर, 9 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स कैमरा और USB C-type चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इन सारी खूबियों से बोलेरो नियो फेसलिफ्ट और बेहतर हो गई है।
इंजन और पावरमहिंद्रा एंड महिंद्रा की नई बोलेरो नियो फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर का mHAWK100 डीजल इंजन लगा है, जो कि 73.5 किलोवॉट की पावर और 260 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें क्रूज कंट्रोल का फीचर भी है, जिससे लंबी दूरी के दौरान भी बोलेरो नियो चलाने में मजा आएगा। इसमें Multi-Terrain Technology (MTT) भी दिया गया है, जो कि लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ आता है और यह तकनीक गाड़ी को मुश्किल रास्तों पर भी आसानी से चलने में मदद करती है। बाद बाकी इसमें बेहतर सस्पेंशन के साथ ही स्टीयरिंग पर बेहतर कंट्रोल के लिए फ्रिक्वेंसी डिपेंडेंट डैम्पिंग जैसी तकनीक भी दी गई है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि नई बोलेरो नियो उन ग्राहकों के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो किफायती दाम में पावरफुल, स्टाइलिश और फीचर-लोडेड एसयूवी चाहते हैं।

Next Story