संजय कपूर ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के थे दिग्गज, बड़ी ऑटो कंपोनेंट्स कंपनी के मालिक, महज 53 साल में मौत
Sunjay Kapur Sona Comstar And ACMA: संजय कपूर... यह नाम भारतीय ऑटोमोटिव कंपोनेंट इंडस्ट्री में बड़ी पोजिशन पर थे, जिन्होंने ना सिर्फ ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रेजिडेंट के रूप में भारत में ग्लोबल मैप पर ज्यादा बेहतर स्थिति में पहुंचाने की कोशिश की, साथ ही ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी सोना कॉमस्टार को दुनियाभर में पहुंचाया। दुनिया उन्हें एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति के रूप में भी जानती है। 12 जून को उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया और यह हादसा पोलो मैच खेलने के दौरान हुआ।
सोना कॉमस्टार के प्रोडक्ट दुनियाभर में पॉपुलर
संजय कपूर बीते कुछ वर्षों के दौरान इंडियन ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में इतने सक्रिय रहे कि आज भारत इस सेक्टर में दुनिया के प्रमुख देशों में शुमार हो गया है। उन्होंने अपनी कंपनी Sona Comstar को आगे बढ़ाने में बहुत मदद की। उनकी वजह से यह कंपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के पार्ट्स बनाने में दुनिया की पॉपुलर कंपनियों में शुमार है। भारत के साथ ही चीन, अमेरिका, मेक्सिको और सर्बिया में इसके कारखाने हैं। संजय कपूर के नेतृत्व में सोना कॉमस्टार ने भारत समेत कई देशों में अपने ना सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाए, बल्कि रिसर्च और डेवलपमेंट पर भी काफी जोर दिया।
ACMA अध्यक्ष की भूमिका
आपको बता दें कि संजय कपूर साल 2021 से 2023 के दौरान ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने पिछले दस वर्षों में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने लोकलाइजेशन पर काफी जोर दिया। संजय इंडस्ट्री में कई और भी अहम पदों पर रहे। यहां एक बात बताना जरूरी है कि संजय कपूर ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की कई स्टार्टअप कंपनियों को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई और उन्हें वित्तीय मदद दी।
संजय कपूर की निजी जिंदगी की कुछ कहानियां
इन सबके बीच आपको संजय कपूर की निजी जिंदगी के बारे में बताएं तो देहरादून स्थित प्रतिष्ठित दून स्कूल से स्कूलिंग करने के बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बकिंघम से बीबीए की पढ़ाई और फिर हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से उन्होंने मैनेजमेंट की पढ़ाई की। संजय ने तीन शादियां की थीं, जिनमें उनकी पहली पत्नी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी थी, जिससे उन्होंने वर्ष 1996 में शादी है। यह रिश्ता महज 4 साल चला। इसके बाद साल 2003 में संजय कपूर की शादी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से हुई और उनके दो बच्चे हुए। हालांकि, बाद में दोनों का 2016 में तलाक हो गया। इसके बाद संजय की तीसरी शादी प्रिया सचदेव से साल 2017 में हुई, जो कि अब तक चल रही थी।

Next Story