भारत ने बना दिया रेकॉर्ड... 825 अरब डॉलर पहुंच गया देश का कुल निर्यात, पाकिस्तान से 23 गुना ज्यादा
नई दिल्ली: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बड़ी खबर दी। भारत का कुल निर्यात वित्त वर्ष 2025 (FY25) में 824.9 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 6% की बढ़ोतरी हुई है। भारत का यह निर्यात पाकिस्तान के निर्यात के मुकाबले 23 गुने से ज्यादा है। पाकिस्तान का साल 2023 में कुल निर्यात 35.8 अरब डॉलर था।वहीं भारत के सर्विस एक्सपोर्ट (services export) ने एक नया रेकॉर्ड बनाया है। यह 387.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। FY24 के मुकाबले इसमें 13.6% की वृद्धि हुई है। FY24 में यह आंकड़ा 341.1 अरब डॉलर था। मंत्रालय ने बताया कि मार्च 2025 में सर्विस एक्सपोर्ट 35.6 अरब डॉलर रहा। पिछले साल मार्च के मुकाबले इसमें 18.6% की बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2024 में यह 30 अरब डॉलर था। माल निर्यात में भी तेजीपिछले महीने जारी आंकड़ों से पता चला कि भारत का माल निर्यात 0.7% बढ़कर 41.97 अरब डॉलर हो गया। इस वजह से FY25 में कुल माल निर्यात 437.42 अरब डॉलर रहा। यह FY24 से 0.08% ज्यादा है।वित्त वर्ष 2024-25 में पेट्रोलियम उत्पादों को छोड़कर माल निर्यात 374.1 अरब डॉलर रहा। यह भी एक रेकॉर्ड है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 6% की बढ़ोतरी हुई है। FY24 में यह 352.9 अरब डॉलर था। यह पेट्रोलियम उत्पादों को छोड़कर सबसे ज्यादा सालाना माल निर्यात है। वैश्विक चुनौती में भी किया कमालवाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि पिछला वित्तीय वर्ष दुनिया भर में हो रही घटनाओं के कारण मुश्किल था। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, माल निर्यात और कुल निर्यात 2024-25 में उच्चतम आंकड़े तक पहुंच गया। इसका मतलब है कि भारत ने सबसे ज्यादा निर्यात किया।
माल व्यापार घाटे भी बढ़ावित्त वर्ष 25 में भारत का माल व्यापार घाटा बढ़कर 282.82 अरब डॉलर हो गया। FY24 में यह 241.14 अरब डॉलर था। व्यापार घाटा का मतलब है कि भारत ने जितना सामान बेचा, उससे ज्यादा खरीदा।
Next Story