जापान में पढ़ना होगा आसान, स्टूडेंट्स को मिल रहीं टॉप-10 स्कॉलरशिप, देखें लिस्ट

Study Abroad Scholarship: भारतीय छात्रों के बीच विदेश में पढ़ने की महत्वाकांक्षा धीरे-धीरे बढ़ रही है। ये आंकड़ों से पता चलता है, क्योंकि अभी 13 लाख से ज्यादा भारतीय दुनिया के अलग-अलग देशों में पढ़ाई कर रहे हैं। वैसे तो भारतीयों के बीच अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश पॉपुलर हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे भारतीय कुछ सबसे कम पॉपुलर देशों की तरफ भी रुख कर रहे हैं। ऐसे देशों में जापान भी शामिल है, जहां दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं।जापान में पढ़ने की एक वजह ये है कि यहां की यूनिवर्सिटीज में किफायती फीस ली जाती है। ऊपर से यहां सुजुकी से लेकर सोनी तक जैसी बड़ी कंपनियां मौजूद हैं, जहां नौकरी के अवसर होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि जापान अपने यहां पढ़ने के लिए छात्रों को स्कॉलरशिप भी देता है। इनके जरिए वे अपनी पढ़ाई का खर्च काफी हद तक कम कर पाते हैं। जापान में कई तरह की स्कॉलरशिप मिलती हैं, जिनमें से कुछ यूनिवर्सिटीज द्वारा दी जाती हैं, जबकि कुछ को खुद सरकार मुहैया कराती है।
जापान में पढ़ने के लिए टॉप-10 स्कॉलरशिप ADB-जापान स्कॉलरशिप प्रोग्राम: यह स्कॉलरशिप एशिया और प्रशांत क्षेत्र के छात्रों के लिए है। इससे आप जापान में इकोनॉमिक्स, मैनेजमेंट, साइंस और टेक्नोलॉजी जैसे विषयों में पढ़ाई कर सकते हैं। यह उन छात्रों के लिए है जो विकास से जुड़े क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहते हैं। आइची स्कॉलरशिप प्रोग्राम: यह स्कॉलरशिप एशियाई छात्रों के लिए है। अगर आप आइची प्रान्त सरकार द्वारा मंजूर मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम में ग्रेजुएट लेवल की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आप इस स्कॉलरशिप से ऐसा कर सकते हैं।
Next Story