UPPSC RO ARO Admit Card 2025: यूपी आरओ एआरओ के एडमिट कार्ड कब आएंगे? डाउनलोड स्टेप्स भी देख लें
UPPSC RO ARO Admit Card 2025 Download: यूपी आरओ/एआरओ एग्जाम 2025 की डेट नजदीक आ रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) इसी महीने 27 जुलाई को समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पद पर परीक्षा आयोजित करेगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराये जाएंगे। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठने जा रहे है, वो एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होते ही अपना हॉल टिकट चेक कर पाएंगे।
UP RO ARO Admit Card 2025: कब तक आएंगे?
19 मार्च 2025 के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि पदों पर प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई 2025 रविवार के दिन एक ही शिफ्ट में ली जाएगी। परीक्षा सुबह 9.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12.30 बजे तक समाप्त होगी।
प्रदेश के 75 जनपदों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह सरकारी नौकरी एग्जाम लिया जाएगा। हालांकि एडमिट कार्ड की सूचना इस नोटिस में नहीं दी गई है। लेकिन संभावित है कि परीक्षा से 4-5 दिन पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। यानी 23 से 25 जुलाई तक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आ जाएंगे।
यूपी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के लिए अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड नीचे बताए चरणों की मदद से डाउनलोड कर पाएंगे? समझ लें कैसे-
UPPSC RO ARO Exam 2025 Pattern: कैसे होगा?
यूपीपीएससी आरओ, एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा पहले दिसंबर 2024 में आयोजित होनी थी। लेकिन छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद इस परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था।
इस परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होगा। इसमें 140 अंकों के 140 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। दूसरा पेपर सामान्य हिंदी का होगा। दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। कुल परीक्षा 200 अंकों की होगी। जो अभ्यर्थी प्रीलिम्स पास करेंगे। उन्हें मेंस एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा।

- सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर UPPSC RO AO Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करें। (लिंक एक्टिव होने के बाद)
- आपके सामने नया पेज खुलेगा। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड आदि डिटेल्स भर दें।
- सभी डिटेल सही भरने के बाद डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Next Story