विक्की जैन ने दूसरी हीरोइन का थामा हाथ, जल-भुन गईं अंकिता लोखंडे, सरेआम पति को लताड़ने का वीडियो हुआ वायरल
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ 'बिग बॉस 17' में आई थीं, जहां पर पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति बर्ताव देख हर कोई हैरान था। बाद में दोनों ने कई दफा कहा कि ये उनका प्यार है, लेकिन यूजर्स कभी सहमत नहीं नजर आए। अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला, जहां विक्की ने एक हीरोइन का हाथ पकड़ा तो अंकिता उनपर भड़क उठीं। सबके सामने ही उनपर चिल्लाती नजर आईं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है और एक बार फिर यूजर्स उनकी फिरकी ले रहे हैं।
Ankita Lokhande और उनके पति विक्की जैन को बीती रात को 'फौजी 2' के इवेंट में देखा गया। इसमें मनोज बाजपेयी, गौहर खान, उनके पति जैद दरबार भी नजर आए। मीरा चोपड़ा भी वहां पर थीं।
अंकिता और विक्की का वीडियो
विक्की पर सरेआम गुस्साईं अंकिता!
वायरल वीडियो में विक्की ने मीरा का हाथ थामा है और उनसे बातचीत कर रहे हैं। जब वो मीरा से बात कर रहे थे, तब अंकिता उन्हें गुस्से में घूर रही थीं। जैसे ही विक्की अपनी बीवी के पास आते हैं वो सवाल करने लगती हैं कि क्या कर रहे थे? इस पर विक्की जवाब देते हैं, लेकिन यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अंकिता ने विक्की को 'चुप रह' कहा।
यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन
एक ने लिखा, 'विक्की अपनी बंदी के अलावा सब लड़कियों के साथ फ्रेंडली होता है और अपनी बीवी को जलील करता रहता है।' दूसरे ने लिखा, 'उसके (अंकिता) के लिए बुरा लग रहा है। वो क्या चाहती थी और उसे क्या मिला।' दूसरे ने लिखा, 'यार जाहिर सी बात है किसी को भी बुरा लगेगा।' एक ने सवाल किया, 'उसने उसका हाथ क्यों पकड़ा है?' एक ने तो मजाक में लिखा, 'अंकिता सोच रही होगी, घर चलो, फिर बताती हूं।'

Next Story