VIDEO: पिता की मौत के बाद बदहवास दिखीं मन्नारा चोपड़ा, एयरपोर्ट पर माथे पर शिकन समेटे हैरान परेशान आईं नजर

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता और वकील रमन राय हांडा का 16 जून को 72 की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। परिवार की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई और उनके निधन पर शोक जताया। वहीं, मन्नारा और उनकी बहन मिताली हांडा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां वह हैरान-परेशान दिखाई दे रही थीं। अब वो वीडियो इंटरनेट पर वायरल है।
मन्नारा चोपड़ा ने 4 जून को अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी बहन मिताली दिल्ली से मुंबई आईं थीं। पोस्ट में इस बात का जिक्र था कि माता-पिता, मुंबई में ही उनके पास थे। अब उनका एयरपोर्ट से जो वीडियो सामने आ रहा है, वो क्लियर नहीं है कि दोनों कहां से लौट रही हैं। हालांकि उनके चेहरे पर मायूसी और उदासी साफ झलक रही है। फैंस उन्हें इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत दे रहे हैं।
मन्नारा चोपड़ा की पिता के निधन के बाद हालत
मन्नारा चोपड़ा और उनकी बहन को एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर आते हुए देखा गया है। इंस्टैंट बॉलीवुड की तरफ से वीडियो शेयर किया गया है। पिता को यूं खोना उनके लिए भारी झति है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस दिल तोड़ने वाली खबर को शेयर कर पापा को अपने परिवार का सहारा बताया था। उनका बुधवार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई में अमबोली के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मन्नारा चोपड़ा के पापा कौन थे?
मन्नारा चोपड़ा के पापा रमन हांडा दिल्ली हाईकोर्ट में वकील थे। वह पत्नी कामिनी और दो बेटियों को छोड़कर इस दुनिया से चले गए। बता दें कि मन्नारा का ये वीडियो पिता के निधन के बाद का है। जहां वह फोन पर किसी से बात भी कर रही हैं और बहुत परेशान नजर आ रही हैं। ये देख लोग पपाराजी पर गुस्साए भी हैं क्योंकि उन्होंने ऐसे समय में भी उन्हें अकेला नहीं छोड़ा।

Next Story