एयर इंडिया फ्लाइट में अनिल कपूर को देख स्टाफ ने मिलकर लिखा ये नोट, एक्टर ने सोशल मीडिया पर सबको दिखाया

Hero Image
हाल ही में अहमदाबा में हुए प्लेन क्रैश की दुखद घटना के बाद एयर इंडिया काफी सुर्खियों में रहा। अब बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को एयर इंडिया के स्टाफ ने सफर के दौरान एक प्यारा सा नोट दिया, जिससे एक्टर का सफर और भी यादगार बन गया।


एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वह फ्लाइट के केबिन क्रू के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इस तस्वीर के नीचे एक और तस्वीर है, जिसमें अनिल कपूर एक नोट को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। यह वही नोट है, जो उन्हें फ्लाइट स्टाफ की ओर से मिला है।

Newspoint

'आज आपको हमारे साथ फ्लाइट में देखकर बहुत अच्छा लगा'

अनिल कपूर के लिए उन्होंने नोट में लिखा है, 'हमारे प्रिय बॉलीवुड के नायक... आज आपको हमारे साथ फ्लाइट में देखकर बहुत अच्छा लगा। आपका सफर, काम और सिनेमा में योगदान बहुत ही सराहनीय है। हम आपको हमेशा सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देते हैं। हमेशा झक्कास बने रहिए।'



एक्शन ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' को लेकर चर्चा में हैं अनिल कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर इन दिनों सुरेश त्रिवेणी की आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में राधिका मदान लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी। यह फिल्म भारत के गांव के इलाकों पर बेस्ड है। इसमें अनिल कपूर सूबेदार अर्जुन मौर्य का किरदार निभा रहे हैं, जो सेना से रिटायर होने के बाद आम जिंदगी जीते हैं। इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।


फिल्म 'सूबेदार' से अपना पहला लुक जारी किया था

बता दें कि अनिल कपूर ने 68वें जन्मदिन पर फिल्म 'सूबेदार' से अपना पहला लुक जारी किया था। 'सूबेदार' को विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी के साथ मिलकर प्रड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार की जा रही है।