अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद गुजरात पहुंचे केजरीवाल, विजय रुपाणी की श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल, जानें क्या कहा?

Hero Image
अहमदाबाद/राजकोट: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विमान हादसे पर प्रतिक्रिया सामने आई है। राजकोट पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एयर इंडिया विमान दुर्घटना में 240 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई। यह बहुत दुखद दुर्घटना थी। विजय रूपाणी भी इस विमान में यात्रा कर रहे थे और उनकी भी इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मैं उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करने इस श्रद्धांजलि सभा में आया हूं। मैंने उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। मैं ईश्वर से विजय रूपाणी की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।









पत्नी-बेटे से मिले केजरीवाल


इससे पहले अरविंद केजरीवाल वाले राजकोट में आयोजित में आयोजित श्रद्वांजलि सभा में पहुंचे और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने विजय रुपाणी के बेटे ऋषभ रुपाणी और दूसरे परिजनों से मुलाकात की। विजय रुपाणी का 16 जून को राजकोट के रामनाथ परा श्मसान पर अंतिम संस्कार किया गया था। अहमदाबाद में 12 जून की दोपहर को क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में 241 लोगों के साथ गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे।









बेटी के पास जा रहे थे पूर्व सीएम

विजय रुपाणी अपनी बेटी राधिका के पास जा रहे थे। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई थी। डीएनए मैच होने के बाद उनकी डेडबॉडी राजकोट ले जाई गई थी। इसके बाद राजकोट में उन्हें अंतिम विदाई दी गई थी। विजय रुपाणी के पास पंजाब बीजेपी का प्रभार था। वह लुधियाना उप चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देकर लंदन रवाना हुए थे। केजरीवाल के साथ गुजरात आप के प्रमुख इसुदान गढ़वी ने भी सभा में शिरकत की। इससे पहले अरविंद केजरीवाल मई के आखिर में गुजरात विधानसभा उप चुनावों में पार्टी के विसावदर से कैंडिडेट गोपाल इटालिया का पर्चा दाखिल करवाने के लिए गुजरात पहुंचे थे। तब उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे थे।