'कभी नहीं आएंगे रिंकल्स और फाइन लाइन्स', चेहरे पर लगा लिया पीला पानी, तो छिप जाएंगी उम्र की निशानियां

Hero Image
वक्त के साथ उम्र बढ़ती ही है। ये एक आम नेचुरल प्रक्रिया है। हालांकि, ये स्थिति परेशानी का सबब तब बन जाती है, जब उम्र से पहले ही लोगों के चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स जैसी समस्याएं नजर आने लगती है। अगर आप इस तरह की स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो महंगी-महंगी और केमिकल वाली एंटी-एजिंग क्रीम्स के साथ आपका पाला जरूर पड़ा होगा। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप बिना इस तरह की क्रीम और ट्रीटमेंट्स के अपने चेहरे पर दिखने वाले एजिंग के निशानों को छिपा सकते हैं, तो आपको कैसा लगेगा? जी हां, एक बेहतरीन और असरदार घरेलू नुस्खे की मदद से ये मुमकिन किया जा सकता है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
रोहित सचदेवा ने साझा किया नुस्खा
Newspoint

मशहूर कंटेंट क्रिएटर रोहित सचदेवा ने फेस टोनर को घर पर बनाकर हमारे और आपके कुछ पैसे तो बचा ही दिए हैं। इस टोनर की खास बात ये है कि आप इसे किचन में मिलने वाली कुछ बहुत ही बेसिक सी चीजों से 5 मिनट के अंदर ही बनाकर तैयार कर सकते हैं।

इससे चेहरा फ्रेश महसूस होगा। साथ ही, स्किन को भी ढेरों फायदे होते हैं। आइए इसे बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री के बारे में जान लेते हैं। (फोटो साभार: Instagram @rohitsachdeva1 )



स्किन की किन समस्याओं से मिलेगी राहत?
Newspoint
  • स्किन टोन में सुधार
  • नेचुरली निखरी त्वचा
  • ओपन पोर्स टाइट होंगे
  • रिंकल्स से छुटकारा मिलेगा
  • फाइन लाइन्स की समस्या से बचाव होगा


फेस टोनर बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री
Newspoint
  • 1/2 गिलास उबला हुआ पानी
  • ग्रीन टी बैग
  • 2 चम्मच चावल
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच ग्लिसरीन

(नोट: आप सामग्री को जरूरत के हिसाब से काम और ज्यादा कर सकते हैं)


फेस टोनर बनाने की विधि
Newspoint

फेस टोनर बनाने के लिए आपको सबसे पहले उबला हुआ पानी लेना है। इसमें ग्रीन टी बैग को 6 से 7 मिनट के लिए डिप (डुबोना) करना है। अब इस पानी को ठंडा होने दें। तब तक आपको 2 चम्मच चावल लेने हैं और उन्हें पानी में भिगो देना है। इन्हें 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखना है।

इसके बाद ग्रीन टी वाले पानी में चावल के पानी को बराबर मात्रा में मिलाना है। अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच ग्लिसरीन मिला लेना है। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और इस पानी को स्प्रे बोतल में भर लें।


फेस टोनर बनाने की विधि ​


कैसे करें इस्तेमाल?
Newspoint

आपको घर पर बनाए इस फेस टोनर को मुंह धोने के बाद अपने चेहरे पर छिड़कना है। अगर आप बेहतरीन रिजल्ट्स देखना चाहते हैं, तो कम से कम 2 हफ्ते तक रोजाना मुंह धोने के बाद इस टोनर को अपने चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं। इससे स्किन में नेचुरल चमक आएगी और आपका चेहरा खिल उठेगा।




(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)