असली फैन सिर्फ धोनी के हैं, बाकी तो आजकल... हरभजन सिंह ने तो बड़ा दावा कर दिया

Hero Image
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं हैं। पूर्व भारतीय कप्तान करोड़ों लोगों के लिए एक भावना बन चुके हैं। धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। तब से वह सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस उन्हें प्यार से थाला कहते हैं और उनका जबरदस्त क्रेज है। जब भी धोनी बल्लेबाजी करने मैदान में उतरते हैं, तो स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठता है। पीली जर्सी से भरे स्टैंड्स का नजारा किसी त्योहार से कम नहीं होता।


फैंस बस एक झलक पाने के लिए पागल हो जाते हैं और शोर का स्तर आसमान छूने लगता है। चाहे चेन्नई में हो या किसी और शहर में, जब सीएसके का मैच होता है और धोनी मैदान पर होते हैं, तो स्टेडियम खचाखच भर जाता है। घरेलू टीम से ज्यादा फैंस चेन्नई सुपर किंग्स के आते हैं। ये सब कुछ महेंद्र सिंह धोनी की वजह से ही होता है।

सिर्फ धोनी के फैंस ही सच्चे

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को लेकर बड़ी बात कही है। भज्जी के अनुसार सिर्फ धोनी के फैंस ही असली हैं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा- अगर किसी खिलाड़ी के असली फैन हैं, तो वो धोनी के हैं। बाकी तो आजकल सोशल मीडिया पर आधे फैन तो पैसे देकर बनाए जाते हैं।'


हरभजन ने आगे कहा, 'कितना बचा हुआ है और जब तक दम है खेलो भाई। अगर मेरी टीम होती तो मैं कुछ और फैसला लेता। लेकिन बात साफ है कि फैन तो चाहेंगे कि वो खेले, क्योंकि उनके फैन सच्चे हैं। सीएसके के फैन जो हैं, वो असली हैं। बाकी जो सोशल मीडिया पर दिखाई देते हैं, उनके नंबरों को छोड़िए, उन पर कभी बैठकर बात करेंगे। इस बार देखा जाए तो धोनी ने ठीक-ठाक खेला है।

हरभजन सिंह की बातें सुनकर उनके साथ बैठे आकाश चोपड़ा भी सहमत थे। उन्होंने कहा- इतना भी सच नहीं बोलना था।