आज का राशिफल 28 जून 2025 : मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए आज शनिवार का दिन है शानदार, पाएंगे द्विग्रह योग से लाभ

Hero Image
Aaj Ka Rashifal 28 June 2025 : 28 जून का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि में पुष्य उपरांत आश्लेषा नक्षत्र में होने जा रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा आज मिथुन राशि में बुध के साथ मिलकर द्विग्रह योग बना रहे हैं जबकि मिथुन राशि में सूर्य गुरु और सिंह राशि में मंगल केतु द्विग्रह बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन ग्रहों की इस स्थिति से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि,आज कमाई में वृद्धि होगी
Newspoint

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और जोश से भरा रहने वाला है। आपकी कमाई में वृद्धि होगी और आप अपनी पसंदीदा चीजों की खरीदारी पर दिल खोलकर खर्च करेंगे जिससे आज का दिन आपका रोमांचक होगा। परिवार के लोगों के साथ तालमेल बना रहेगा। व्यापार में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। लव लाइफ में आज पार्टनर की के साथ सामंजस्य बना रहेगा। जीवन में एक नई शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा।


आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।


वृषभ राशि, सेहत के अनदेखी से बचना चाहिए
Newspoint

आर्थिक मामलों में आज शनिवार का दिन वृषभ राशि के लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने निजी और व्यावसायिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। काम के साथ परिवार में भी आज आप संतुलन बनाए रख पाएंगे। अगर आपकी सेहत में कोई परेशानी चल रही है तो आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, नहीं तो यह आगे चलकर आपको कष्ट दे सकता है। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा।


आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।


मिथुन राशि, मानसिक बोझ से राहत पाएंगे
Newspoint

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपकी कमाई में वृद्धि करवाएगा। लेकिन आपको आज पेंडिंग बिल भी चुकाने होंगे। कार्यस्थल पर आपको अपने सहकर्मियों के काम पर ध्यान देना होगा। अगर आप अपने कनिष्ठों के काम पर ध्यान नहीं देंगे तो उनसे गलती हो सकती है,बाद में आपको परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलती दिख रही है। आपका अपनी मां से किसी बात पर मतभेद हो सकता है आपको अपने बच्चों के प्रति कोई निराशाजनक सूचना को मिल सकती है।


आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें, शनि चालीसा का पाठ करे।


कर्क राशि, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी
Newspoint

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगी, जिससे आप धन कमाने में सफल रहेंगे। अगर आप किसी काम को लेकर चिंतित थे तो आपकी वह चिंता भी आज दूर हो जाएगी। आपको किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा, अन्यथा पैसा वापस मिलने की संभावना कम है। आपके पिता से आपको आज फायदा हो सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। किसी भी कानूनी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे तो बेहतर होगा।


आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा और शक्कर डालें।


सिंह राशि, परिवार में आपसी सामंजस्य बनाकर चला होगा
Newspoint

सिंह राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में बच्चों के करियर और शिक्षा को लेकर चिंता रहेगी। आपको आज परिवार में आपसी सामंजस्य बनाकर चला होगा, किसी समस्या के समाधान के लिए घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन की जरूरत होगी। परिवार में किसी सदस्य को कामयाबी मिलने से खुशी होगी। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी की नाराजगी का सामना करना होगा, व्यवहार को संयमित रखने का प्रयास करें।


आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।


कन्या राशि, स्वास्थ्य में अचानक गिरावट संभव है
Newspoint

कन्या राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन उलझन और तनाव वाला रह सकता है। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट संभव है। आप अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे तो फायदा होगा। कार्यस्थल पर मन मुताबिक काम नहीं मिलने से आप थोड़े परेशान रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। छात्रों को आज पढाई पर फोकस करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप जमकर मेहनत करेंगे, लेकिन अपेक्षित लाभ नहीं मिलने से मानसिक कष्ट हो सकता है। आपको माता पिता से सपोर्ट और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा का संयोग बन सकता है।


आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।


तुला राशि,परिश्रम के बाद आज काम में सफलता पाएंगे
Newspoint

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। परिश्रम के बाद आज काम में सफलता पाएंगे। आपके कुछ खर्चे बढ़ने से आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन प्यार से जुड़े किसी भी मामले में आपको दिल की बजाय दिमाग से काम लेने की जरूरत है। आपकी कोई अधूरी चाहत आज पूरी हो सकती है। घर की व्यवस्था और साज सज्जा पर आपका आज ध्यान रहेगा और आप इस मामले में भी धन खर्च कर सकते है। दोस्तों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। भाई बहनों से सहयोग पाएंगे।


आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शनि कवच या स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक होगा।


वृश्चिक राशि, दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा
Newspoint

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आप आज ऊर्जा से भरपूर बने रहेगे। आपके बच्चे के करियर को लेकर समस्या थी तो उसमें आपको राहत मिल सकती है। आपको आज किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपके दोस्तों से आपको सहयोग प्राप्त होगा और कुछ नए संपर्क भी आपके बनेंगे। आपको अपने अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज मन पसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।


आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।


धनु राशि,कामकाज में आज सतर्क रहना होगा
Newspoint

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। लेकिन आपको आज अपने काम के लिए सतर्क रहना होगा। मन मुताबिक काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद चल रहा है तो आज बातचीत से आपसी तालमेल और सामंजस्य बन सकता है। लेन-देन से संबंधित कोई भी निर्णय सावधानी से लेना होगा। आपके विरोधी आज सक्रिय रहेंगे इसलिए महत्वपूर्ण विषयों को आज अपने तक ही रहने दें, दूसरों से साझा करने पर नुकसान हो सकता है। आपको आज धार्मिक काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है।


आज भाग्य 88 % आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।


मकर राशि,काम के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है
Newspoint

मकर राशि के जातकों के लिए आज का शनिवार का दिन मिलाजुला ही रहेगा। आपको अपने लंबित और अटके काम को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। आज कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको अपने काम के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपना काम आज योजना बनाकर करने की जरूरत है, एक साथ कई काम में हाथ डालने के कारण आपका तनाव भी बढ़ेगा आपका काम भी प्रभावित होगा। छात्रों को शिक्षा के मामले में लापरवाही से बचना होगा। किसी मित्र से आपको सहयोग मिल सकता है। वाहन सुख प्राप्त होगा।


आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।