गुजरात: मॉडल सुखप्रीत कौर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चार दिन दिन पहले पहुंची थी सूरत, पुलिस जांच में जुटी
अहमदाबाद/सूरत: गुजरात की डायमंड सिटी में दुखद घटना सामने आई है। शनिवार को 19 साल की मॉडल का सुखप्रीत कौर शव कमरे में लटका मिला। यह युवा मॉडल चार दिन पहले ही पहुंची थी। मध्य प्रदेश की रहने वाली यह मॉडल अपनी तीन सहेलियों के साथ एक कमरे में रहती थी। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है शुक्रवार को जब वह रूम में अकेली थी, तो उसने पंखे से दुपट्टा बांधकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके चलते मॉडल ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मॉडल के मोबाइल को कब्जे में लिया है। इसके अलावा साथ में रहने वाली लड़कियों से भी पूछताछ की है। कमरे में लटकी मिली मॉडल
पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश की रहने वाली 19 वर्षीय सुखप्रीत लखविंदर सिंह कौर तीन अन्य लड़कियों के साथ सरोली कुंभारिया गांव स्थित सारथी रेजीडेंसी में रहती थी। वह मॉडलिंग का काम करने के लिए चार दिन पहले ही सूरत पहुंची थी। शनिवार को मॉडल का शव कमरे में लटका मिला। घटना का खुलासा तब हुआ साथ में रहने वाली लड़की कमरे पर पहुंची। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद सारोली पुलिस ने मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए स्मीमेर अस्पताल भेजा है। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने परिवार को सूचना दी है।
Next Story