थायराइड को नैचुरली हील करेगी आयुर्वेदिक चाय, सूजन से भी मिलेगी राहत, जानें घर पर कैसे बनाएं

Hero Image

दुनिया भर में लगभग 200 मिलियन लोग थायरॉइड डिजीज से जूझ रहे हैं। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें थायराइड ग्रंथि सही मात्रा में हार्मोन नहीं बना पाती है, जिससे शरीर में हार्मोन का असंतुलन हो जाता है।

बता दें यह ग्रंथि थायरोक्सिन (T4) और ट्राईआयोडोथायरोनिन (T3) नामक हॉर्मोन बनाती है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करते हैं। इनका स्तर बिगड़ने पर आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। जैसे कि मोटापा, वजन कम होना, चिड़चिड़ापन, कब्ज, रूखी त्वचा, इर्रेगुलर पीरियड्स, थकान, तेज दिल की धड़कन और घबराहट आदि।

थायराइड को पूरी तरह से तो नहीं ठीक किया जा सकता है लेकिन आप सही लाइफस्टाइल, डाइट, कुछ दवाइयों के जरिए इसे कंट्रोल कर सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक जबरदस्त आयुर्वेदिक उपाय साझा किया है, जिससे थायराइड को हील करने में मदद मिल सकती है।

Photos- Freepik


थायराइड को मैनेज करने के लिए सही डाइट क्यों जरूरी है?
Newspoint

ऐसी कई गंभीर समस्याएं हैं,जो सही आहार की मदद से कंट्रोल में की जा सकती हैं। उनमें से एक थायराइड डिजीज भी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक,संतुलित आहार थायराइड के लक्षणों को प्रबंधित करने में मदद करता है और हार्मोन रेगुलेशन को बढ़ावा देता है।


देखें वीडियो-​


थायराइड को हील करने के लिए बेस्ट आयुर्वेदिक उपाय
Newspoint

आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है,जिसमें उन्होंने थायराइड को हील करने का नैचुरल तरीका बताया है। ये है धनिया के बीज,तुलसी और पुदीने की चाय। जो कि प्राकृतिक तौर पर थायराइड फंक्शन को सपोर्ट करती है। खास बात ये है कि इस चाय को बनाने में बस कुछ मिनट का ही समय लगेगा।


कैसे बनाएं चाय?
Newspoint

थायराइड को हील करने वाली ये चाय बनाने के लिए आपको 1 बड़ा चम्मच धनिये के बीज,5 तुलसी के पत्ते और 5 पुदीना की पत्तियां चाहिए। इन सभी इंग्रीडिएंट्स को 100 मिली पानी के साथ तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए।


क्या है सेवन का सही तरीका?
Newspoint

किसी भी उपाय को आजमाने से पहले सबसे ज्यादा जरूरी ये जानना होता है कि इसका सेवन कैसे किया जाए। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक,आपको इस आयुर्वेदिक चाय को खाली पेट गर्म घूंट-घूंट करके पीना चाहिए।


रात में करें ये उपाय
Newspoint

इसके अलावा न्यूट्रिशनिस्ट ने एक और अचूक उपाय अपने यूजर्स के साथ शेयर किया है। जो कि सूजन को शांत करने में मदद करता है और थायराइड फंक्शन को समर्थन देता है। इसके लिए सोते समय गले पर गर्म अरंडी के तेल (castor oil) का पैक 15-20 मिनट के लिए लगाएं। यानी एक कपड़े पर गर्म तेल डालें और इसे गले पर लगा लें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता,सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।