रोज घटेगा एक-एक किलो वजन, बाबा रामदेव ने बताया पेट अंदर घुसाने का जबरदस्त उपाय

Hero Image
मोटापा से दुनिया का हर देश परेशान हैं। आबादी का एक बड़ा हिस्सा इस बीमारी का शिकार है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक हर 8 में से एक व्यक्ति ओबेसिटी का शिकर है। कुछ लोगों का वजन इतना ज्यादा हो जाता है कि कम करना नामुमकिन लगता है। लेकिन बाबा रामदेव ने ऐसा तरीका बताया है, जिससे मोटे से मोटे लोग पतले हो सकते हैं।

वेट लॉस कैसे करें? योग गुरु रामदेव ने राजस्थान के एक लड़के बीरबल का उदाहरण देते हुए वजन घटाने का नेचुरल तरीका बताया। उन्होंने बताया कि राजस्थान में दाल बाटी चूरमा खूब खाया जाता है। इसके साथ दूध, दही, घी, जलेबी, लड्डू खा-खाकर बीरबल का वजन बढ़ गया था। बीरबल का पेट बहुत ज्यादा निकला हुआ था और वजन 152 किलोग्राम था। मगर बाबा रामदेव के नुस्खे और योग से 4 किलो कम हो गया।
मोटे आदमी को घेरती हैं कई बीमारी
Newspoint

वजन बढ़ने से शरीर को कई सारी दिक्कतें हो सकती हैं। रामदेव ने बताया कि मोटापा से बीपी बढ़ता है, खून में शुगर ज्यादा होती है, हार्ट की प्रोब्लम होती है, कमर और घुटनों पर जोर पड़ता है, जिससे दर्द होता है। मगर आसन और प्राणायाम से नेचुरल वेट लॉस किया जा सकता है।


हर दिन घटेगा एक किलो
Newspoint

योग गुरु ने बताया कि अगर सही तरीका अपनाया जाए तो एक दिन में एक-एक किलो वजन घटाया जा सकता है। योग, आयुर्वेद और खानपान में बदलाव करना वेट लॉस का वैज्ञानिक तरीका है। आइए जानते हैं उन्होंने बीरबल को 5 कौन सी चीजें छोड़ने के लिए कहा।



5 चीज छोड़ते ही घटेगा वजन
Newspoint

उन्होंने बीरबल से कहा कि बताए हुए योगासन और प्राणायाम को रोज करें। साथ में खाने में थोड़े दिन अनाज, नमक, मीठा, दूध, घी सब बंद कर दो। इससे वजन कम होगा और शरीर पतला होने लगेगा।


फैट से बनेगी शरीर की ताकत
Newspoint

जब आप इन चीजों को खाना छोड़ देते हैं तो शरीर को कैलोरी और कार्ब्स बहुत कम मात्रा में मिलते हैं। जिससे उसे एनर्जी बनाने के लिए पहले से मौजूद फैट का इस्तेमाल करना होगा। शरीर पर जमी फालतू चर्बी से ताकत बनेगी और वजन कम होगा।



वेट लॉस करने का बेस्ट तरीका​


वेट लॉस के लिए क्या खाएं?
Newspoint

रामदेव ने बीरबल को यह भी बताया कि इन 5 चीजों की जगह क्या खाना है। उन्होंने कहा कि डाइट में सलाद, खरबूजा, तरबूज और उबली हुई सब्जी खाएं। इससे शरीर में पानी, विटामिन, प्रोटीन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी।



डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।