Father's Day: पापा को 500 रुपए में यहां खिलाएं मुंह में घुलने वाले कबाब, मिलेंगे नॉन-वेज डिशेज के कई ऑप्शन भी
(All photos: unsplash.com)
अलकाकोरी (Alkakori), पंजाबी बाग

अगर आप पंजाबी बाग के पास रहते हैं या मुंह में घुल जाने वाले कबाब का स्वाद लेना चाहते हैं, तो अपने पिता के साथ 'अलकाकोरी' रेस्तरां आ जाएं। यह एक छोटी सी जगह है जो न केवल कबाब बल्कि मटन शाही कोरमा, मटन बुरा, अफगानी चिकन, वेज तंदूरी प्लाटर, कश्मीरी दम आलू और लखनवी दम हांडी मटन बिरयानी जैसे अन्य नॉन-वेजिटेरियन डिशेज में भी माहिर है। सबसे खास बात ये है कि यहां प्राइज ज्यादा नहीं होते हैं।
समय: दोपहर 12.30 बजे - रात 11.00 बजे
पता: शॉप नंबर 10, क्रॉसिंग नॉर्थ एवेन्यू रोड, नॉर्थ एवेन्यू, वेस्ट पंजाबी बाग, नई दिल्ली, दिल्ली 110026
दो लोगों के लिए खर्च: लगभग 700 रुपए
राजिंदर दा ढाबा, सफदरजंग
अगर आप अपने पिता के लिए ऐसी जगह तलाश रहे हैं, जहां स्वादिष्ट गलौटी कबाब मिले, तो उनके साथ दिल्ली के सफदरजंग में राजिंदर दा ढाबा आ जाएं। यहां के गलौटी कबाब मक्खन के जैसे होते हैं। यहां आकर आप अपने पिता के साथ मखमली मछली, अचारी चिकन, साटे चिकन, वेज मलाई टिक्का, चिली मशरूम, मटन बारा और बटर चिकन भी ट्राई करत सकते हैं।समय:
द ग्रेट कबाब फैक्ट्री, महिपालपुर
फादर्स डे पर आप अपने पिता के साथ नई दिल्ली के महिपालपुर में रेडिसन ब्लू जा सकते हैं, जहां के 'द ग्रेट कबाब फैक्ट्री' कबाब खाकर आपके पिता के मुंह से 'वाह' जरूर निकलेगा। यहां का सबसे फेमस गलौटी कबाब है, जिसे खाने के लिए काफी भीड़ उमड़ती है। इसी के साथ यहां आप अपने पिता के साथ पनीर मक्खनवाला, कुल्फी, रबड़ी और लखनवी लैंब चॉप ट्राई कर सकते हैं।
समय: शाम 7.00 बजे से 12.15 बजे तक
पता: कॉर्पोरेट फ्लोर, रेडिसन ब्लू प्लाजा होटल NH-8, नई दिल्ली, दिल्ली 110037
दो लोगों के लिए खर्च: 4000 रुपए
करीम, जामा मस्जिद

अगर आप अपने पिता को दुनिया के सबसे फेमस कबाब खिलाना चाहते हैं, तो दिल्ली के जामा मस्जिद आ जाएं। यूं तो यहां पर आपको एक से बढ़कर एक कबाब के रेस्तरां मिल जाएंगे, लेकिन यहां के करीम रेस्तरां में सबसे बेस्ट कबाब मिलते हैं। यहां बैठने की अच्छी जगह है और सर्विस एक नंबर की मिलेगी। अगर आप यहां आ रहे हैं, तो मटन जहांगीरी, करीम रोल, मटन कुरमा, रेशमी सीख कबाब, बादाम पसंदा और चिकन जहांगीर का लुत्फ उठाना न भूलें।
समय: सुबह 9.00 बजे से 1.00 बजे तक
पता: 16, गली कबाबियां, जामा मस्जिद, पुरानी दिल्ली, दिल्ली, 110006
दो लोगों के लिए खर्च: 1,600 रुपए
चिकन महल, अशोक विहार
दिल्ली-एनसीआर में कबाब का लुत्फ उठाने के लिए एक और बेहतरीन रेस्तरां है, जिसका नाम है 'चिकन महल', जो अशोक विहार में स्थित है। यहां के कबाब खाने में टेस्ट में सबसे अच्छे माने जाते हैं। यहां पर आपको चिकन और मटन के कबाब का स्वाद लेने दूर - दूर से लोग खाने आते हैं। इसी के साथ चिकन बिरयानी से लेकर अफगानी और ईरानी चिकन भी आप अपने पिता के साथ ट्राई कर सकते हैं।
समय: शाम 6.00 बजे से सुबह 11.00 बजे तक
पता: मुर्गा मार्केट, पूरन चंद योगी मार्ग, 22 ए, सत्यवती कॉलेज रोड, ब्लॉक जे, फेज 1, अशोक विहार, नई दिल्ली, दिल्ली 110052
दो लोगों के लिए खर्च: 500 रुपए