राजगीर पहुंच CM नीतीश ने इनडोर स्टेडियम का दिया तोहफा, यहां खेले जाएंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स

Hero Image
नालंदा: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का सातवां संस्करण बिहार में पहली बार 4 से 15 मई तक आयोजित होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित खेल महाकुंभ में 28 खेलों के लिए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 खिलाड़ी, 1500 प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे। आयोजन पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में होगा, जिसमें राजगीर में फेंसिंग, हॉकी, वेटलिफ्टिंग और कबड्डी जैसे खेल शामिल हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजगीर के खेल अकादमी परिसर पहुंच कर तैयारी का जायजा लिया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इनडोर स्टेडियम संख्या दो का भव्य उद्घाटन किया। इस स्टेडियम का निर्माण राज्य में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। इस अत्याधुनिक स्टेडियम में कई खेलों के लिए समर्पित इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है, जिनमें बास्केटबॉल कोर्ट, हैंडबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और हॉकी प्रैक्टिस टर्फ शामिल है।
इन सुविधाओं का लाभ राज्य के उभरते और होनहार खिलाड़ियों को मिलेगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सकेगा। सीएम ने खिलाड़ियों से की बातउद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से बातचीत की। उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन मुहैया कराने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, 'खेल न केवल युवाओं के विकास का माध्यम है, बल्कि यह राज्य की पहचान भी बन सकता है।
हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए संकल्पबद्ध है।' बाहरी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की सराहनादेश के अन्य राज्यों से आए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने भी स्टेडियम की संरचना और सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की ओर से खेल के क्षेत्र में उठाए जा रहे कदम प्रशंसनीय हैं और इससे निश्चित रूप से राज्य के खिलाड़ी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। खेल विकास की दिशा में बड़ा कदमराजगीर स्थित यह इनडोर स्टेडियम बिहार के खेल विकास कार्यक्रम में एक मील का पत्थर साबित होगा।
इसके माध्यम से न केवल खिलाड़ियों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि राज्य में खेल संस्कृति को भी नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, सुरेंद्र मेहता और सांसद कौशलेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।