सिवान में हिंसा की बड़ी वारदात, बीच सड़क तलवार से काटकर 4 लोगों की हत्या, 3 जख्मी अस्पताल में भर्ती

Hero Image
सीवान: बिहार के सीवान में शुक्रवार की देर शाम दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में 4 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक पूर्व मुखिया का बेटा भी शामिल है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद लोगों ने सड़कों पर हंगामा किया। इलाके में तनाव है और यातायात बाधित है। ये घटना सीवान-मलमलिया मुख्य मार्ग पर हुई। एक शव मलमलिया चौक पर मिला। तीन शव मलमलिया-मशरख पथ के आरओबी पर पाए गए। हमले के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया। बाजार पूरी तरह से बंद हो गया। गुस्से में आए लोगों ने एक बाइक को आग लगा दी। इससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। मरने वालों में पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह का बेटा भी शामिल है।



घायल हुए 3 लोगों को सीएचसी बसंतपुर में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, जदयू नेता अनिल सिंह और कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और यातायात पूरी तरह से बंद है।