आज का राशिफल 28 जुलाई 2025: मेष, कन्या और धनु को वसुमान योग से होगा धन लाभ, मन की मुराद हो सकती है पूरी

Hero Image
Aaj Ka Rashifal 28 July 2025 : 28 जुलाई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक और सौभाग्यशाली रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर सिंह उपरांत कन्या राशि में होगा। चंद्रमा से 11वें भाव में मिथुन राशि में मौजूद गुरु वसुमान योग बनाएंगे। यही नहीं गुरु के साथ शुक्र भी मौजूद रहेंगे। जिससे गजलक्ष्मी योग का भी उत्तम संयोग आज के दिन बनने वाला है। इसके साथ ही आज के दिन ग्रहों की चाल से धन योग का भी सुंदर संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।
​मेष राशि, व्यापार में मिल सकते हैं नए अवसर
Newspoint

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। आप अपने कार्यों में सफल होंगे। आपके मन की मुराद पूरी होगी। करियर में मेहनत का फल जरूर मिलेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ लोगों से मुलाकात हो सकती है जो अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक रूप से आज लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन को शांति और संतुष्टि मिलेगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


​वृषभ राशि, विरोधियों से रहें सतर्क
Newspoint

आज वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आज आपको कामयाबी मिलेगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। अपने विचारों और फैसलों पर भरोसा रखें। इससे लक्ष्यों को पाने में आसानी होगी। हालांकि विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उनसे दूरी बनाए रखें। किसी पर जल्दी भरोसा न करें और सोच-समझकर फैसले लें। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखें और किसी भी बात को बढ़ाने से बचें।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।


​मिथुन राशि, उलझनें बढ़ा सकती हैं तनाव
Newspoint

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। रोजाना के कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतें। छोटी-छोटी बातें भी परेशानी बढ़ा सकती हैं। निजी जीवन में कुछ उलझनें आ सकती हैं। इससे तनाव हो सकता है। व्यापार में भी कुछ अप्रत्याशित घटनाएं सामने आ सकती हैं इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। रिश्तों में संवाद बनाए रखें और अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाएं। अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दें और लगातार मेहनत करें।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।


​कर्क राशि, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखी
Newspoint

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सफल रहने वाला है। आज आपको कामकाज में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। मेहनत रंग लाएगी। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें, वरना परेशानी हो सकती है। परिवार या रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस वजह से आपका मन खुश रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और आपसी प्यार बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिल सकती है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।


​सिंह राशि, अपने खर्चों को कंट्रोल करें
Newspoint

सिंह राशि वालों को आज थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपने खर्चों पर ध्यान दें। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई खास तोहफा मिल सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और अपनापन महसूस होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त रहेगा। आपके कार्यों की सराहना भी होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।


​कन्या राशि, कारोबार में मिलेंगे लाभ के मौके
Newspoint

आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता के नए दरवाजे खुल सकते हैं। आप पूरे जोश के साथ काम में जुटे रहेंगे। कारोबार में पैसा कमाने के नए मौके मिलेंगे। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने के आसार हैं। किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है जिसमें आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी खास पल को साझा कर सकते हैं या डिनर डेट पर जा सकते हैं। दोनों मिलकर भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।


​तुला राशि, आपके कार्यों में आ सकती हैं रुकावटें
Newspoint

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मुश्किलों से भरा रह सकता है। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। यही नहीं आपकी काबिलियत पर सवाल उठ सकते हैं। मन अस्थिर हो सकता है। धैर्य बनाए रखें और सही समय पर निर्णय लें। निजी जीवन में भी कुछ उलझनें आएंगी। व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। सेहत पर भी ध्यान दें। थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। खानपान सुधारने और थोड़ा आराम करने से राहत मिलेगी। व्यापार में सावधानी बरतें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।


​वृश्चिक राशि, आज व्यस्तता अधिक रहेगी
Newspoint

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ी चुनौतियों के साथ आ सकता है। काम में असफलता या देरी से मन थोड़ा निराश हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। स्पष्ट सोच और सकारात्मक नजरिये से आगे बढ़ें। सेहत का खास ख्याल रखें। खानपान और नियमित व्यायाम को नजरअंदाज न करें। दिनभर कार्यों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन लक्ष्य पाने के लिए आपको पूरी मेहनत करनी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।


​धनु राशि, आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा
Newspoint

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। आज का दिन आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेगा। आज पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनने से धन लाभ होगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।


​मकर राशि, रिश्तों में आएगी मजबूती
Newspoint

आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने कार्यों पर पूरा फोकस करना होगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा और आपके रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत को लेकर सजग रहें। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखते हुए हर कार्य को पूरा करने के लिए ताकत झोंक दें। किसी खास चीज पर पर विशेष ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।