4000 kg नकली पनीर जब्त, गले से उतरते ही पेट में भर देगा जहर, FSSAI ने बताया 5 सेकंड में करें चेक

Hero Image
झारखंड के हजारीबाग जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नकली पनीर बनाने और बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां करीब 4000 किलो नकली पनीर जब्त कर नष्ट किया गया है, जिसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। नगवां टोल प्लाजा पर दो बसों से नकली पनीर ले जाया जा रहा था। इस नकली पनीर को बिहार के बख्तियारपुर और मनेर से लाया गया था, जिसे रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में सप्लाई किया जाना था।

अधिकारीयों का कहना है कि नकली पनीर खाना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है और इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। अधिकारीयों ने पहले ही आदेश दिया था कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नकली पनीर लोगों की थाली तक नहीं पहुंचना चाहिए। इसी के चलते हजारीबाग प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।

भारत में खाने-पीने की चीजों में मिलावट की खबरें आम होती जा रही हैं। दुकानदार ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए खाने की चीजों की गुणवत्ता से समझौता कर रहे हैं और FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
नकली पनीर से क्या हो सकते हैं नुकसान?
Newspoint

नकली या मिलावटी पनीर खाना आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। इससे पेट खराब, फूड पॉइजनिंग, एलर्जी, किडनी की बीमारी, और यहां तक कि कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।


नकली पनीर जब्त​


नकली पनीर कैसे बनता है?
Newspoint

बाजार में मिलने वाला मिलावटी पनीर को सिंथेटिक पनीर भी कहा जाता है। इसे इस तरह बनाया जाता है:

दूध में बेकिंग सोडा (सोडियम बाइकार्बोनेट) मिलाया जाता है


फिर इसमें वनस्पति तेल या पाम ऑयल डाला जाता है

कुछ लोग इसमें मैदा, डिटर्जेंट, कोलतार डाई, यूरिया और तेजाब (सल्फ्यूरिक एसिड) तक मिला देते हैं

फिर इसे जमाकर पनीर की तरह बेचा जाता है


पाचन से जुड़ी समस्याएं और फूड पॉइजनिंग
Newspoint

इस तरह के पनीर में स्टार्च या नकली दूध मिला होता है जिससे पेट में जलन, गैस, और बार-बार दस्त की समस्या हो सकती है। गंदे पानी और खराब सफाई से बना नकली पनीर ई-कोलाई और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया से भरा हो सकता है। इससे बुखार, पेट दर्द, उल्टी और डिहाइड्रेशन हो सकता है।



कैंसर का खतरा
Newspoint

इस पनीर में मिलाए गए रसायनों से स्किन पर चकत्ते, सांस लेने में दिक्कत, होंठ या गले में सूजन जैसे एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। अगर इसमें यूरिया या सिंथेटिक दूध है, तो इससे किडनी को नुकसान हो सकता है। पेशाब कम होना या शरीर में सूजन जैसे लक्षण हो सकते हैं। कुछ मिलावटखोर इसमें फॉर्मलडिहाइड जैसे केमिकल मिलाते हैं जो कैंसर पैदा कर सकते हैं। लंबे समय तक ऐसा पनीर खाने से इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है।



नकली पनीर की पहचान कैसे करें?
Newspoint

आयोडीन टेस्ट (स्टार्च के लिए)

पनीर को उबालिए

उसमें कुछ बूंद आयोडीन टिंचर डालिए

अगर रंग नीला हो जाए, तो उसमें स्टार्च मिला है यानी नकली है

अगर रंग न बदले, तो पनीर असली हो सकता है


दाल टेस्ट (रंग मिलावट के लिए)
Newspoint

उबले हुए पनीर को पानी में डालकर ठंडा करें

फिर उसमें थोड़ी सी तुअर दाल डालें

अगर पानी का रंग लाल हो जाए, तो मिलावट है

अगर रंग न बदले, तो पनीर ठीक है




डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।