मुंबई, आरसीबी और ये दो... अंबाती रायुडू की बड़ी भविष्यवाणी, प्लेऑफ की चार टीमों का बताया नाम
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा ज़ोरों पर है। पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने हाल ही में बताया कि आईपीएल में पहुंचने वाली टॉप 4 टीमें कौन सी हो सकती हैं। रायुडू ने अपनी टॉप 4 टीमों के तौर पर उन्हें ही चुना है जो इस वक्त आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। अंबाती रायुडू ने बताईं चार टीमेंअंबाती रायुडू ने गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस को चुना है। वहीं, कुंबले ने गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में से किसी एक को चुना है। कैफ की पसंद गुजरात टाइटन्स, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स हैं। इन दिग्गजों की भविष्यवाणियों ने आईपीएल के रोमांच को और बढ़ा दिया है।
मुंबई-आरसीबी का जलवाआईपीएल 2025 आधा सफर तय कर चुका है। 10 में से 8 टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जोर लगा रही हैं। फिलहाल, मुंबई इंडियंस की टीम 14 अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं इतने ही अंकों के साथ आरसीबी की टीम दूसरे नंबर पर है। वहीं 13 पाइंट्स के साथ पंजाब किंग्स तीसरे और 12 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस की टीम चौथे नंबर पर है। अंबाती रायुडू ने बताईं टॉप 4 टीमेंअंबाती रायुडू अब कमेंटेटर बन गए हैं। उन्होंने अपनी टॉप 4 टीमें बताईं। रायुडू ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ तीन आईपीएल खिताब जीते हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ के लिए चुना है। रायुडू ने दिल्ली कैपिटल्स को अपनी लिस्ट में शामिल नहीं किया है। दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
Next Story