दिल्लीवाले ने विदेश में ढूंढ लिया चांदनी चौक, कहा 'हम इंडियन वालों ने भगा दिए गोरे', मिलेगा भारतीय खाना

न्यू यॉर्क शहर और उसके आसपास की जगह को लेकर ऐसी वीडियो कई बार देखने को मिली हैं, जिसमें एक लाइन से इंडियन रेस्तरां देखे जाते हैं। मार्केट भी यहां कुछ ना कुछ कहीं ना कहीं इंडियन ही मिल जाती हैं। चलिए आज हम आपको न्यू यॉर्क में मौजूद कुछ इंडियन चीजों के बारे में बताते हैं।
(All photos: pexels.com)
पहले जान लें क्या है वीडियो में वीडियो में इंडियन युट्यूबर ने न्यू यॉर्क के पास जर्सी शहर की असलियत दिखाई, जहां एक लाइन से इंडियन चीजें मौजूद हैं। आपको यहां वतन हॉट ब्रेड, रसोई इंडियन, गणपति ज्वेलर्स, बिरयानी पॉट, बीकानेरवाला, लक्ष्मी पान सेंटर जैसी शॉप दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि यहां गोर भी आपको दिखाई नहीं देंगे, हर तरफ इंडियन ही इंडियन, ऐसा लग रहा है हम भारतीयों ने गोरों को निकाल दिया है। लोगों ने जब वीडियो देखी तो एक यूजर का कहना है कि भाई आप पागल बना रहे हो ये चंडीगढ़ है, तो एक ने कहा अखंड भारत में अमेरिका एड हो जाएगा।
न्यू यॉर्क में चखें देसी स्वाद

न्यूयॉर्क में कई शानदार इंडियन रेस्तरां हैं, जहां आप घर जैसा स्वाद पा सकते हैं। यहां आपको नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन, पंजाबी, गुजराती और यहां तक कि स्ट्रीट फूड भी मिल जाएगा। कुछ लोकप्रिय रेस्तरां हैं, जहां आप बैठकर खा पी सकते हैं, इनमें “जुनून”, “दीवाना”, “सरवणा भवन”, और “दमरु” जैसे रेस्तरां शामिल हैं।
इन जगहों पर स्वादिष्ट बिरयानी, मसालेदार करी, डोसा, समोसे और मिठाइयां जैसे गुलाब जामुन और रसगुल्ला भी मिलते हैं। अगर आप विदेश में रहकर भी देसी स्वाद चाहते हैं, तो न्यूयॉर्क के ये रेस्तरां आपके लिए परफेक्ट हैं।
न्यू यॉर्क में इंडियन मार्केट
न्यूयॉर्क में कई मशहूर इंडियन मार्केट हैं, जहां भारत जैसी चीजें मिलती हैं। यहां आपको मसाले, दालें, आटा, अचार, मिठाइयां और पूजा का सामान आसानी से मिल जाएगा। जैक्सन हाइट्स (Jackson Heights) जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में भारतीय दुकानें हैं, जहां कपड़े, ज्वेलरी और खाने-पीने की चीजें भारतीय स्वाद के अनुसार मिलती हैं।
कुछ लोकप्रिय स्टोर जैसे, पटेल ब्रदर्स, अपना बाजार, और सुभाष ब्रदर्स हैं यहां से आप अपनी जरूरत की चीजें ले सकते हैं। न्यूयॉर्क के इन बाजारों में इंडियंस के लिए सामान आसानी से मिल जाता है। यहां हिंदी, पंजाबी, गुजराती बोलने वाले लोग भी आसानी से मिल जाते हैं।
थोड़ा देसी भी घूम लें यहां

न्यूयॉर्क में कुछ ऐसी जगहें हैं जो भारतीय संस्कृति की याद दिलाती हैं। सबसे पहले जैक्सन हाइट्स जाएं, जहां भारतीय रेस्तरां, मिठाई की दुकानें और कपड़े की दुकानों की भरमार है। इसके अलावा, “गणेश मंदिर” (जो फ्लशिंग में है, न्यूयॉर्क शहर के क्वींस नगर का पड़ोस) बहुत प्रसिद्ध है, यहां हर रविवार भजन और पूजा होती है। “भारत सेवाश्रम संघ” भी एक धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है। त्योहारों के समय न्यूयॉर्क में दिवाली, होली और नवरात्रि जैसे कार्यक्रम भी बेहद अच्छे से मनाए जाते हैं।