भारत की साफ जीत, पाकिस्तान के पास नहीं है ब्रह्मोस मिसाइल का जवाब... भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर ऑस्ट्रियाई सैन्य इतिहासकार का बड़ा खुलासा

इस्लामाबाद: पिछले सप्ताह जब भारत ने पाकिस्तान में घुसकर सटीक मिसाइल हमले किए तो दुनिया हैरान रह गई। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के अहम सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाया, जिनमें सबसे प्रमुख चकलाला (नूर खान) एयरबेस था। यह पाकिस्तानी सेना का सबसे अहम एयरबेस है, जो रावलपिंडी में सेना मुख्यालय के पास ही है। चकलाला एयरबेस को निशाना बनाकर भारत ने अपनी हवाई श्रेष्ठता साबित की तो यह पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी का सबब बना।
भारत की क्षमता का लोहा अब पूरी दुनिया मान रही है। भारतीय बलों की साफ जीतऑस्ट्रिया के सैन्य इतिहासकार टॉम कूपर ने पाकिस्तान के खिलाफ इस सैन्य ऑपरेशन को भारत की स्पष्ट जीत बताया है। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन पाकिस्तान के लिए कितना बड़ा झटका था, जिसमें पाकिस्तानी हवाई ठिकानों और परमाणु हथियार भंडारण स्थलों को रणनीतिक रूप से निशाना बनाया गया, जबकि पाकिस्तान की ओर से कोई विश्वसनीय प्रतिक्रिया नहीं दिखाई दी। पाकिस्तान के पास नहीं था भारत का जवाबएक ब्लॉग पोस्ट में भारत-पाकिस्तान संघर्ष का विश्लेषण करते हुए कूपर ने पश्चिमी मीडिया की आलोचना की और इसे पीआर प्रयास कहा।
उन्होंने लिखा, 'जब एक पक्ष दूसरे के परमाणु हथियार भंडारण सुविधाओं पर बमबारी कर रहा है और दूसरे के पास जवाबी कार्रवाई करने की कोई क्षमता नहीं है, तो मेरी किताब में यह स्पष्ट जीत है।' भारत की मिसाइलों के आगे नहीं टिका पाकिस्तानकूपर ने बताया कि पाकिस्तान के पास भारत की मारक क्षमता का मुकाबला करने में सक्षम लंबी दूरी की मिसाइलों की कमी है। उन्होंने भारत की ब्रह्मोस और स्कैल्प-ईजी मिसाइलों को बेजोड़ बताया। कूपर के अनुसार, भारत के हमलों ने नूर खान और सरगोधा सहित महत्वपूर्ण पाकिस्तानी हवाई ठिकानों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया था।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने युद्ध विराम शुरू करने के लिए अपने भारतीय समकक्ष से संपर्क किया - एक ऐसा कदम है, जो युद्ध प्रभावशीलता में असंतुलन को रेखांकित करता है। भारत ने 7 मई की सुबह तड़के पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के अड्डों को निशाना बनाते हए सटीक हमले किए थे। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया था। इन हमलों में लगभग 100 आतंकवादी मारे गए थे और उनके 9 लॉन्चपैड तबाह कर दिए गए थे। हमलों से तिलमिलाए पाकिस्तान ने अगले दिन भारत के ऊपर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था, जिसे भारतीय एयर डिफेंस ने पूरी तरह फेल कर दिया।
इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर नूर खान और सरगोधा जैसे अहम एयरबेस को निशाना बनाया था। शनिवार को दोनों पक्षों ने युद्धविराम की घोषणा की थी।
Next Story