UP Police Recruitment 2025: योगी सरकार करेगी 19,220 सिपाहियों की भर्ती, जल्द शुरू होगा आवेदन
News India Live,Digital Desk: UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। योगी सरकार जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस में 19,220 सिपाही पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस संबंध में यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन मई महीने के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी के चयन के साथ ही सरकार से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
पदों का विवरण:- पीएसी (PAC): 9837 पद
- विशेष सुरक्षा बल: 1341 पद
- पीएसी महिला वाहिनी (लखनऊ, गोरखपुर, बदायूं): 2282 पद
- नागरिक पुलिस: 3245 पद
- सशस्त्र पुलिस (PAC): 2444 पद
- घुड़सवार पुलिस: 71 पद
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों का चयन होगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 60,244 सिपाहियों की भर्ती की थी। अब पुनः इतने बड़े पैमाने पर नई भर्ती निकालने को प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
The post first appeared on .