UPSC Success Story:झांसी के ऋतिक आर्य ने UPSC परीक्षा में हासिल की सफलता, 899वीं रैंक पाकर शहर का बढ़ाया मान

झांसी जिले के गरौठा तहसील निवासी रितिक आर्य ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। रितिक ने यूपीएससी परीक्षा में 899वीं रैंक हासिल की है। एंडी यह अगुद्य से है। जब वे स्टेशन पहुंचे तो परिवार ने उनका माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया।
रितिक आर्य ने अपनी पूरी शिक्षा झांसी से प्राप्त की है। कॉलेज से स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई करने के बाद गरूठा फिलहाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पीएचडी कर रहे हैं। यह उनका दूसरा प्रयास था। पहली बार में वे सिर्फ मुख्य परीक्षा तक ही पहुंच पाए थे, लेकिन इस बार उन्होंने रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई कर सफलता हासिल की। उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया और सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया, जिसका नतीजा उन्हें सफलता के रूप में मिला।
रितिक ने बताया कि उन्हें अधिकारी बनने की प्रेरणा अपने पिता से मिली। उनके पिता जानकी शरण गरौठा तहसील में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं और अक्सर अधिकारियों की प्रेरक कहानियां सुनाया करते थे। रितिक ने दिल्ली में दो साल तक तैयारी की और पहले प्रयास में असफलता के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उनके माता-पिता ने उन्हें आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
रितिक की तीन बड़ी बहनें हैं, जिनमें से एक का हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। उनकी मां उषा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें बहुत गर्व है, रितिक ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है।