उन्नाव की दो सगी बहनों ने एक साथ UPSC परीक्षा में हासिल की सफलता, गांव में जश्न का माहौल

Hero Image
Two Sisters Crack UPSC Exam

Two Sisters Crack UPSC Exam:उन्नाव जिले के असोहा ब्लॉक स्थित अजयपुर गांव की रहने वाली दो बहनों सौम्या मिश्रा और सुमेधा मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों बहनों की सफलता की खबर सुनते ही गांव में जश्न का माहौल शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने उनके परिवार को बधाई दी और मित्रों को आमंत्रित किया।

सौम्या और सुमेधा के दादा अकबाल शंकर मिश्रा पंचायत विभाग में एडीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके पिता राघवेन्द्र मिश्रा दिल्ली के यमुना विहार स्थित राजकीय सर्वोदय कॉलेज में हिंदी के शिक्षक हैं। वे अपनी पत्नी रेनू, बेटे शाश्वत और दोनों बेटियों के साथ दिल्ली के भरपुरा इलाके में रहते हैं।

सौम्या मिश्रा इससे पहले 2021 में यूपीपीसीएस परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल कर चुकी हैं और वर्तमान में मिर्जापुर में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। इस बार यूपीएससी परीक्षा में हिंद 18वीं रैंक शामिल है। वहीं, उनकी छोटी बहन सुमेधा ने भी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 253वीं रैंक हासिल की।

इस साल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में प्रयागराज के शक्ति दुबे ने टॉप किया है। शक्ति ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से स्नातक और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई पूरी की है। इस परीक्षा में हर्षिता गोयल, डोंगरे अर्चित पराग, शाह मार्गी चिराग, आकाश गर्ग, कोमल पुनिया, आयुषी बंसल, राज कृष्ण झा, आदित्य विक्रम अग्रवाल और मयंक त्रिपाठी टॉप 10 में शामिल हैं।