Defence Export By India: भारत ने हथियार निर्यात में चीन को पछाड़ा, ब्रह्मोस समेत इन शस्त्रों को खरीदने के कई देश इच्छुक

Hero Image

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम नरेंद्र मोदी देश में कई जगह का दौरा कर रहे हैं। मोदी जहां भी जनसभा कर रहे हैं, वहां गर्व से कह रहे हैं कि भारत में बने हथियारों के दम पर ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान और वहां के आतंकी संगठनों को धूल चटाई गई है। आत्मनिर्भर भारत के तहत तमाम उन्नत हथियार अब भारत में बनते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया भारत में बने इन हथियारों की जबरदस्त धमक भी देख चुकी है। खास बात ये भी है कि भारत ने अन्य देशों को हथियारों का निर्यात करने में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।

वर्ल्ड बैंक के एसआईपीआरआई ट्रेंड इंडिकेटर के मुताबिक साल 2014 में दुनिया के तमाम देशों से हुए हथियार निर्यात में भारत की भागीदारी महज 4 फीसदी थी। जबकि, भारत ने 2023 में 10 फीसदी का आंकड़ा छू लिया। भारत ने जहां हथियार निर्यात कर साल 2016 में 113 मिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा हासिल की थी। वहीं, 2024-2025 में हथियारों का निर्यात कर भारत ने 2.4 अरब डॉलर हासिल किए। इसके साथ ही हथियार निर्यात में भारत ने पड़ोसी देश चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्ड बैंक के ट्रेड इंडिकेटर के मुताबिक दुनिया के हथियार निर्यात में चीन का हिस्सा सिर्फ 5.9 फीसदी है। दरअसल, चीन सबसे ज्यादा पाकिस्तान को ही हथियार बेचता है। जबकि, भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल दी है। साथ ही अजरबैजान से जंग लड़ने के लिए आर्मेनिया ने भी भारत से हथियार खरीदे थे।

Newspoint

बीते दिनों खबर आई थी कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद इजरायल ने भारत से जमीन से आसमान में मार करने वाली मिसाइल की खरीद के लिए बातचीत की है। वहीं, फिलीपींस और ब्रह्मोस भी भारत से खरीदने का इच्छुक है। सऊदी अरब समेत कई और देशों ने भी ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में रुचि दिखाई है। बता दें कि ब्रह्मोस ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर बड़े पैमाने की तबाही मचाई। जबकि, आकाश मिसाइल सिस्टम से भारत ने पाकिस्तान की मिसाइलों और विमानों को मार गिराया। ऐसे में अब दुनिया के तमाम देशों को भारतीय हथियारों पर भरोसा हो रहा है। भारत पहले छोटे हथियार ही निर्यात करता था, लेकिन अब वो मिसाइलों के साथ पिनाक मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर और खुद इधर से उधर स्थान बदलने में सक्षम हॉवित्जर तोपें भी बना रहा है।

The post appeared first on .