Prajwal Revanna Found Guilty : प्रज्वल रेवन्ना दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार, कल सुनाई जाएगी सजा

Hero Image

नई दिल्ली। कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप और यौन उत्पीड़न मामले में बेंगलुरु स्थित विशेष जनप्रतिनिधियों अदालत ने दोषी ठहराया है। प्रज्वल की सजा का ऐलान कल यानि 2 अगस्त को किया जाएगा। कोर्ट ने जैसे ही प्रज्वल को दोषी करार दिया वो अदालत में रोने लगा। प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप हैं। अलग अलग महिलाओं के साथ संबंध बनाते हुए प्रज्वल के कई वीडियो वायरल हुए थे जिसके बाद यह मामला सामने आया। प्रज्वल पर लगे आरोपों की वजह से उनको जेडीएस पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। प्रज्वल पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के भतीजे हैं।

पिता एचडी रेवन्ना के साथ प्रज्वल की फाइल फोटो

हाईप्रोफाइल होने के कारण यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। प्रज्वल रेवन्ना पर उनके घर में काम करने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद प्रज्वल से जुड़े कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें उनको अलग-अलग महिलाओं का यौन शोषण करते हुए देखा जा सकता है। इस मामले में प्रज्वल के पिता विधायक एचडी रेवन्ना और भाई सूरज रेवन्ना को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन दोनों को जमानत मिल गई थी। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद प्रज्वल देश छोड़कर चले गए थे।

Newspoint

इस मामले में परिवार की काफी बदनामी होने के बाद एचडी देवगौड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रज्वल को चेतावनी देते हुए कहा था कि मेरे धैर्य की और परीक्षा मत लो। तुम जहां भी हो जल्द से जल्द लौट कर आओ और कानूनी प्रक्रिया का सामना करो। अगर तुमको अपने दादा के प्रति जरा भी सम्मान है तो वापस आ जाओ और खुद को पुलिस के हवाले कर दो। अगर तुमने ये बात नहीं मानी तो परिवार से पूरी तरह से अलग कर दिया जाएगा। इसके कुछ दिन बाद प्रज्वल ने आत्मसमर्पण कर दिया था।

 

The post Prajwal Revanna Found Guilty : प्रज्वल रेवन्ना दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार, कल सुनाई जाएगी सजा appeared first on News Room Post.