Yograj Singh ने कहा अर्जुन तेंदुलकर अगर लेगा इस खिलाड़ी से ट्रेनिंग तो बन जाएगा अगला क्रिस गेल

Hero Image

इंटरनेट डेस्क। भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हमेशा किसी ना किसी कारण चर्चाओं में बने रहते है। उन्होंने इस बार कहा कि अगर अर्जुन तेंदुलकर कुछ महीने उनके बेटे युवराज सिंह से ट्रेनिंग लेते हैं तो वह अगले क्रिस गेल बन सकते हैं।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। हालांकि इस बार उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है। मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा हैं।

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर को कुछ समय के लिए ट्रेनिंग दी थी। उन्होंने अर्जुन को बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए कहा था। उन्होंने ये भी कहा कि अगर युवराज अर्जुन को कुछ महीने ट्रेनिंग देता है तो वह अगला क्रिस गेल बन सकता है।

pc- aaj tak