Shikhar Dhawan: सोफी शाइन के साथ रिश्ते में हैं शिखर धवन, खुद रिश्ता किया कन्फर्म
इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेटर्स शिखर धवन एक बार फिर से चर्चा में हैं और वो यह की उनको एक बार फिर से उनका सच्चा प्यार मिल गया है। बीती रात से शिखर धवन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसकी वजह उनकी लाइफ में आई लेडी लव हैं। जी हां, अब शिखर धवन और उनकी गर्लफ्रेंड ने प्यार का ऐलान कर दिया है।
दोनों ने दुनिया को बता दिया है कि वो आधिकारिक तौर पर एक रिश्ते में हैं। दोनों के बीच का प्यार एक खूबसूरत रोमांटिक तस्वीर और प्यार भरे कैप्शन के साथ लोगों के सामने आया है और आते ही वायरल हो गया है। इस पोस्ट को देखने के बाद शिखर धवन के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिखर धवन ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सोफी शाइन के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है, जिससे दोनों के बारे में सभी अटकलों पर विराम लग गया है। शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोफी शाइन द्वारा किए गए पोस्ट को शेयर किया है। काफी समय से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
pc- news24 hindi