Bollywood: इस अभिनेता को पंसद करती थी करिश्मा कपूर, करीना कपूर ने कर दिया है खुलासा

Hero Image

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर का आकस्मिक निधन हुआ था। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने एक शो में अपनी बहन करिश्मा कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। कॉमेडी के सरताज कपिल शर्मा के शो में करीना ने ये खुलासा किया था।

इस शो में दोनों बहनें पहुंची थी। शो में कपिल शर्मा ने बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री करीना कपूर पूछा था कि उनकी दीदी करिश्मा का किस एक्टर पर क्रश था? इस दौरान करिश्मा कपूर के कानों पर हेडफोन लगा दिए गए थे। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खुलेआम सलमान खान का नाम लेती हैं, जिनके लिए करिश्मा का दिल धडक़ता था।

आपको बात देें कि करिश्मा बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान के साथ बीवी नंबर 1, जुड़वां, अंदाज अपना-अपना, हम साथ-साथ हैं, दुल्हन हम ले जाएंगे और चल मेरे भाई जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। फिल्मों में दोनों की जोड़ी को खूब पंसद किया गया है।

PC:bollywoodhungama
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें