Health Tips: कब्ज से हैं परेशान तो रात को आजमा लें ये घरेलू उपाय, सुबह उठते ही पूरा साफ हो जाएगा आपका पेट
इंटरनेट डेस्क। खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ जाता है। बड़ी संख्या में लोग कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं।
आज हम आपको कब्ज की परेशानी से राहत दिलाने का एक आसानी घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इस परेशानी का दूर करने में त्रिफला पाउडर बहुत ही उपयोगी है। आपको कब्ज से राहत पाने के लिए रात में दही में त्रिफला पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए। इसका आयुर्वेद में काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
हरड़, बहेड़ा और आंवला को मिलकर बना चूर्ण पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने में भी बहुत ही उपयोगी है। आपको सोने से 30 मिनट पहले इसका सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने के बाद पानी पीने से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से सुबह उठते ही आपका पेट पूरा साफ हो जाएगा।
PC:hindi.news18.