Travel Tips: बारिश के मौसम में घूमने के लिए बहुत ही शानदार हैं ये दो पर्यटक स्थल, आज ही बना लें प्लान

Hero Image

इंटरनेट डेस्क। बारिश के मौसम में प्रकृति की खूबसूरती बढ़ जाती है। भारत में बहुत से पर्यटक स्थल हैं। आज हम आपको देश के दो बहुत ही खूबसूरत पयर्टक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर जाने से आपका टूर यादगार साबित हो जाएगा। आज हम आपको केरल के एलेप्पी और अरुणाचल प्रदेश में बसे जीरो वैली के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इन दोनों पर्यटक स्थलों की बारिश के मौसम में खूबसूरती बढ़ जाती है।

Newspoint

एलेप्पी को केरल का वेनिस बोला जाता है। मानसून में एलेप्पी की खूबसूरती बेहद मनमोहक नजर आती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में बसा जीरो वैली भी बहुत ही खूबसूरत पयर्टक स्थल है।

Newspoint

समुद्रतल से करीब 5,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित ये पर्यटक स्थल खूबसूरत झीलों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है। आपको आज इन पर्यटक स्थलों पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। इसे धरती का स्वर्ग बोला जा सकता है।

PC:herzindagi,India,tv9hindi