Sonia Gandhi की सेहत को लेकर मिला अब ये लेटेस्ट अपडेट, डॉक्टर ने बता दी है ये बात
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजस्थान से राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की सेहत को लेकर अब लेटेस्ट अपडेट आया है। सोनिया गांधी को रविवार रात पेट संबंधी समस्या के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में भर्ती करवाया गया था।
अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने सोनिया गांधी की सेहत को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है और डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आपको बात दें कि कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बीते कुछ सालों में सेहत नासाज रही है।
कोरोना महामारी के दौरान भी सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर गंगा राम अस्पताल के डॉ. स्वरूप ने जानकारी दी कि सोनिया गांधी को पेट से संबंधित समस्या के कारण इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। इसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया था। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने सोनिया गांधी की सेहत जल्द ही ठीक होने की कामना की है।
PC: gulte
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें