दुनिया की सबसे उंची चोटी, जिसने भी की चढ़ने की कोशिश उसी की हो गई मौत

Hero Image

जब माउंट एवरेस्ट की बात आती है तो मन उस चोटी के बारे में सोचता है जो इस धरती पर सबसे ऊंची है और जिसे केवल चुनिंदा लोग ही जीत पाए हैं। दिसंबर 2023 तक 6,664 लोग माउंट एवरेस्ट पर चढ़ चुके थे। जब लोग दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़े हैं, तो वे उसके नीचे की सभी चोटियों पर भी चढ़े होंगे... ऐसा नहीं है! दुनिया में एक ऐसी चोटी (दुनिया का सबसे ऊंचा बिना चढ़ाई वाला पहाड़) है, जिस पर आज तक इंसान नहीं चढ़ पाया है। आज हम इसके बारे में बताने जा रहे हैं.

Newspoint

 अजब गजब ज्ञान के तहत हम आपके लिए लेकर आते हैं देश-दुनिया से जुड़ी हैरान कर देने वाली जानकारियां, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं धरती की सबसे ऊंची चोटी के बारे में, जिस पर आज तक इंसान नहीं चढ़ पाया है। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Quora पर किसी ने सवाल पूछा- ''पृथ्वी पर ऐसी कौन सी चोटी है जिस पर आज तक कोई नहीं चढ़ पाया है?'' (दुनिया की सबसे ऊंची बिना चढ़ाई वाली चोटी) सवाल दिलचस्प है तो आइए हम आपको बताते हैं कि लोगों ने इसके बारे में क्या कहा है।

Newspoint

शरीफ मोहम्मद नाम के यूजर ने कहा- भूटान में गंगखार पुएनसम नाम की एक चोटी है जिस पर इंसान आज तक नहीं चढ़ पाया है. राजन चौधरी ने कहा कि कंचनजंगा एक ऐसा पहाड़ है जिसे इंसान नहीं जीत सकता. बलराम यादव नाम के यूजर ने भूटान की चोटी का भी जिक्र किया. ये आम लोगों के जवाब हैं, जिन पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। तो आइए विश्वस्त सूत्रों से जानने की कोशिश करते हैं कि सच क्या है।

बीबीसी और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भूटान की गंगखार पुएनसम दुनिया की 40वीं सबसे ऊंची चोटी है और आज तक कोई भी इस पर्वत पर नहीं चढ़ पाया है। भूटान में पर्वतारोहण 1983 में शुरू हुआ। 1985 और 1986 में पहाड़ पर चढ़ने के चार प्रयास हुए। लेकिन 1994 में सरकार ने फिर से 6 हजार मीटर से ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। 2004 में पर्वतारोहण पर फिर से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया। इस पर्वत की ऊंचाई 7,570 मीटर है।