दुनिया की ये 5 रहस्यमयी जगहों पर नहीं इंसानों को जाने की इजाज़त, वजह जानकर हिल जाएंगे दिमाग के सारे तार

Hero Image

दुनिया में बहुत कम लोग होंगे जिन्हें घूमने का शौक न हो। लोग धरती पर हर जगह घूमना चाहते हैं। लोग खूबसूरत समुद्र तटों, भूतिया जगहों और रहस्यमयी जगहों पर भी जाना चाहते हैं। दुनिया भर में घूमने की खूबसूरत जगहों के बारे में तो सभी ने सुना और जाना ही होगा। लेकिन क्या आप कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं जहाँ पर्यटकों का जाना मना है? ऐसी ही एक जगह भारत में भी है। आज हम आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं...

एरिया-51

अमेरिका के नेवादा में रेगिस्तान के बीचों-बीच स्थित एरिया-51 एक गुप्त जगह है। इस जगह को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते हैं। एरिया-51 में किसी को भी आने-जाने की इजाज़त नहीं है। यहाँ हमेशा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। कुछ षड्यंत्र सिद्धांतों का दावा है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियंस को कैद कर रखा है।

कहा जाता है कि अमेरिका यहाँ एलियंस पर प्रयोग कर रहा है। अमेरिका के लोगों को भी इस जगह के बारे में पता नहीं था, लेकिन साल 2013 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने पहली बार दुनिया को एरिया-51 के बारे में बताया। एरिया 51 को आधिकारिक तौर पर सैन्य परीक्षण स्थल और वायु सेना सुविधा केंद्र के रूप में जाना जाता है। लेकिन अमेरिकी वायु सेना का यह परीक्षण स्थल रहस्यमय माना जाता है जिसकी चर्चा हमेशा होती रहती है।

स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट

स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट नॉर्वेजियन आर्कटिक के पर्माफ्रॉस्ट में स्थित है। यह स्थान भविष्य में दुनिया में होने वाली विनाशकारी घटनाओं की संभावना को देखते हुए पौधों के बीजों के संरक्षण हेतु एक वैश्विक भंडार है। इसका उद्देश्य जैव विविधता की रक्षा करना है। आम लोगों को यहाँ जाने की अनुमति नहीं है।

सेंटिनल द्वीप
बाहरी लोगों का भारत के उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर जाना सख्त वर्जित है। अंडमान के उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर नीग्रिटो समुदाय के लोग रहते हैं। इनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है और ये पूरी तरह से अलग-थलग रहते हैं। उत्तरी सेंटिनल द्वीप मूल सेंटिनली जनजाति का घर है। यह स्थान एक संरक्षित क्षेत्र है। जनजाति की जीवनशैली और बाहरी लोगों से होने वाले संभावित नुकसान की रक्षा के लिए बाहरी लोगों को यहाँ जाने की अनुमति नहीं है।

चेरनोबिल

वर्तमान में यूक्रेन एक युद्ध क्षेत्र बन गया है और ऐसे में दूसरे देशों के लोग यहाँ नहीं जा रहे हैं। लेकिन यूक्रेन का चेरनोबिल एक्सक्लूज़न ज़ोन 1986 के परमाणु आपदा स्थल होने के कारण पृथ्वी पर सबसे प्रसिद्ध निषिद्ध स्थानों में से एक है। दीर्घकालिक विकिरण के कारण यहाँ लोगों को सबसे प्रदूषित स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं है।

स्नेक आइलैंड

'इल्हा दा क्यूइमाडा ग्रांडे' ब्राज़ील के तट से दूर एक छोटा सा भूभाग है। इस जगह को आमतौर पर स्नेक आइलैंड के नाम से जाना जाता है। यहाँ बेहद ज़हरीले साँप पाए जाते हैं। साँपों के कारण यह जगह खतरनाक जगहों में शामिल है। ब्राज़ील सरकार ने लोगों और साँपों की इस दुर्लभ प्रजाति की रक्षा के लिए इस द्वीप पर लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।