भारत के इस खतरनाक खिलाड़ी को अचानक कराया गया अस्पताल में भर्ती, करनी पड़ी सर्जरी

Hero Image

क्रिकेट न्यूज डेस्क।।  भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां उसे 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह दौरा भारतीय क्रिकेट के लिए काफी अहम है। इसी बीच भारत के एक स्टार खिलाड़ी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल भारत के एक विस्फोटक बल्लेबाज को चोट के चलते सर्जरी करानी पड़ी है। यह खिलाड़ी आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन का हिस्सा था। गुजरात टाइटन्स ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर कर यह जानकारी दी है।

भारत के स्टार खिलाड़ी की हुई सर्जरी

भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटर और आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स के स्टार बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने हाल ही में कंधे की सर्जरी करवाई है। उनकी आईपीएल टीम गुजरात टाइटन्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए यह जानकारी फैन्स के साथ शेयर की है। अपनी पोस्ट में फ्रेंचाइजी ने राहुल के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए लिखा, 'राहुल भाई, हम आपके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।'

राहुल तेवतिया ने अपनी सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में वह अस्पताल में नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कंधे की सर्जरी। "ठीक होने और पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी की दिशा में एक कदम। जय श्री राम।" उनके इस संदेश के बाद तमाम फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

आईपीएल 2025 में नहीं चला बल्ला

राहुल तेवतिया गुजरात टाइटन्स के लिए निचले क्रम में अहम भूमिका निभाते हैं और अक्सर अपनी धमाकेदार पारियों से टीम को मुश्किल हालातों से बाहर निकालते रहे हैं। हालांकि आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वे 15 मैचों की 12 पारियों में 12.37 की औसत से सिर्फ 99 रन ही बना सके। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 24 रन की रही। इससे पहले उन्होंने 2022 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था और 217 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद वे कुछ खास नहीं कर पाए।