इतिहास के पन्नों में 17 जूनः फ्रांस ने अमेरिका को उपहार में दी 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी'
दुनिया में हर देश का कोई न कोई ऐसा स्थान, स्मारक, पर्यटन स्थल या भवन होता है, जो उसकी पहचान होता है। इस लिहाज से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को संयुक्त राज्य अमेरिका की पहचान कहा जा सकता है। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी अमेरिका को फ्रांस की तरफ से उपहार में मिली थी। इस विशाल मूर्ति को 17 जून 1855 को न्यूयॉर्क के बंदरगाह पहुंचाया गया था।
फ्रांस ने एक साल पहले अमेरिका की स्वतंत्रता की स्मृति में यह घोषणा की थी। दोनों देशों की सरकारों के बीच हुए एक समझौते के तहत अमेरिकी लोगों ने इस मूर्ति का आधार बनाया, जबकि फ्रांसीसी लोगों ने मूर्ति को आकार और स्वरूप दिया। तांबे की यह शानदार मूर्ति अमेरिका के न्यूयार्क शहर के मैनहट्टन में लिबर्टी द्वीप पर स्थित है। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व करती है। 151 फीट, एक इंच (46 मीटर, 2.5 सेंटीमीटर) ऊंची यह मूर्ति उस समय अमेरिका की सबसे ऊंची संरचना थी। इंजीनियर गुस्ताव एफिल ने इसकी रीढ़ डिजाइन की थी। उन्होंने बाद में पेरिस में एफिल टॉवर का डिजाइन तैयार किया। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी में सात किरणें पृथ्वी के सात समुद्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1756: नवाब सिराजुद्दौला ने 50 हजार सैनिकों के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर आक्रमण किया।
1799: नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
1855: स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को न्यूयॉर्क के बंदरगाह लाया गया।
1917: महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज को अपना आवास बनाया।
1938: जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1944: जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध में समर्पण किया।
1974: ब्रिटेन की संसद में बम विस्फोट, 11 लोग घायल।
1980: अमेरिका ने अपनी 160 परमाणु मिसाइल को ब्रिटेन में रखने का ऐलान किया, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में इनका इस्तेमाल किया जा सके।
2002: कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला गया।
2004: मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।
2004: बगदाद में सेना के भर्ती केंद्र पर विस्फोट में 42 लोगों की मौत।
2008: भारत में विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेजस का बेंगलुरु में सफलतापूर्वक परीक्षण।
2008: रूस ने अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा 2012 तक नष्ट करने की दिशा में कदम बढ़ाया।
जन्म
1887ः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू।
1942ः उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी।
1945ः पूर्व लोकसभा महासचिव पीडीटी आचार्य।
1973ः भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस।
निधन
1631ःआसफ खां की पुत्री मुमताज महल। मुमताज का निकाह मुगल सम्राट खुर्रम (शाहजहां) से हुआ था।
1674ः शाहजी भोंसले की पत्नी और छत्रपति शिवाजी की माता जीजाबाई।
1862ः भारत के प्रथम वाइसराय लॉर्ड कैनिंग।
महत्वपूर्ण दिवस
-सूखा व मरूस्थलीकरण नियंत्रण दिवस।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद