गर्मियों में AC नहीं, नेचुरल कूलिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये 5 असरदार योगासन
आज के इस लेख में हम जानेंगे ऐसे 5 असरदार योगासन के बारे में जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं, साथ ही डिटॉक्सिफिकेशन, स्ट्रेस रिलीफ और एनर्जी बूस्ट करने में भी कारगर हैं।
1. शीतली प्राणायाम (Sheetali Pranayama): शीतली प्राणायाम एक ऐसा सांस लेने का अभ्यास है, जो शरीर के तापमान को घटाता है और मानसिक रूप से ठंडक का एहसास कराता है। यह प्राणायाम 'शीतल' यानी ठंडक शब्द से बना है और इसका नियमित अभ्यास गर्मी से होने वाली बेचैनी को दूर करता है।
कैसे करें:
- जीभ को नली की तरह बाहर निकालें।
- धीरे-धीरे मुंह से सांस अंदर लें और नाक से छोड़ें।
- यह क्रिया 10 बार दोहराएं।
लाभ: शरीर को ठंडा करने, गुस्सा कम करने और पाचन शक्ति को सुधारने में मददगार।
2. चंद्र भेदी प्राणायाम (Chandra Bhedana Pranayama): चंद्र भेदी प्राणायाम बाईं नासिका से श्वास लेकर चंद्र नाड़ी को सक्रिय करता है, जो मन और शरीर में शांति व ठंडक लाने में मदद करती है।
कैसे करें:
- दाईं नासिका को बंद कर बाईं से सांस अंदर लें।
- फिर बाईं को बंद कर दाईं से सांस छोड़ें।
- यह प्रक्रिया 10–15 बार दोहराएं।
3. पश्चिमोत्तानासन (Paschimottanasana):
कैसे करें:
- पैरों को सामने फैलाकर बैठें।
- दोनों हाथों से पैरों की उंगलियां पकड़ें और सिर को घुटनों से लगाएं।
- कुछ देर इसी स्थिति में रहें।
लाभ: तनाव कम करता है, पाचन को सुधारता है, और शरीर को शांत करता है।
4. विपरीत करनी (Viparita Karani): विपरीत करनी एक रिलैक्सिंग योग मुद्रा है जो ब्लड फ्लो को संतुलित कर ठंडक देती है, शरीर की गर्मी को संतुलित करती है और मन को सुकून देती है।
कैसे करें:
- दीवार के पास लेट जाएं और पैरों को दीवार पर ऊपर की ओर टिका लें।
- दोनों हाथ शरीर के किनारे रखें और आंखें बंद कर गहरी सांस लें।
5. शवासन (Shavasana): योग सेशन के अंत में किया जाने वाला शवासन गर्मियों में विशेष रूप से लाभकारी होता है। यह शरीर को पूर्ण विश्राम देता है और आंतरिक ठंडक पहुंचाता है।
कैसे करें:
- पीठ के बल लेट जाएं।
- आंखें बंद करें और शरीर को ढीला छोड़ दें।
- 10–15 मिनट इस मुद्रा में रहें।
लाभ: मानसिक तनाव दूर करता है, शरीर को ठंडा करता है और नींद को बेहतर बनाता है।
ALSO READ: