लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई
सेब और गट हेल्थ
पाचन तंत्र यानी गट (Gut) हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक हेल्दी गट मतलब बेहतर इम्युनिटी, अच्छा मूड, कम सूजन और बेहतर एनर्जी लेवल। सेब, खासकर जब छिलके समेत खाया जाए, गट हेल्थ को सपोर्ट करता है क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर, पेक्टिन (Pectin) और प्रीबायोटिक तत्व होते हैं जो पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।
हरे सेब के फायदे: हरा सेब यानी Green Apple, जिसे 'Granny Smith' किस्म के नाम से भी जाना जाता है, उन लोगों के लिए खास होता है जो वजन कम करना चाहते हैं या ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं। इसमें कैलोरी कम होती है और घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है।
हरे सेब के फायदे:
- कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण डायबिटीज वालों के लिए बेहतर विकल्प।
- इसमें ज्यादा फाइबर रहा है जिससे कब्ज और गैस की समस्या में राहत मिलती है।
- ग्रीन एप्पल एक अच्छा डिटॉक्सिफाइंग एजेंट है जो शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है और पेट की सूजन कम करता है।
- इसके छिलके में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड और फ्लैवोनॉयड्स गट फ्लोरा को बेहतर बनाते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया सुधरती है।
लाल सेब के फायदे: लाल सेब (Red Apple) स्वाद में मीठा होता है और इसमें कई तरह के ऐंटीऑक्सीडेंट जैसे क्वेरसेटिन, कैटेचिन और फेनोलिक कंपाउंड्स मौजूद होते हैं। ये सभी शरीर में सूजन कम करने, कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने और गट की लाइनिंग को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
लाल सेब के फायदे:
- हाई ऐंटीऑक्सीडेंट – गट इनफ्लेमेशन को कम करते हैं।
- प्रीबायोटिक पेक्टिन – अच्छे बैक्टीरिया के लिए भोजन।
- बेहतर टेस्ट के कारण बच्चों और मीठा पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट माना जाता है और साथ ही मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
- अगर आप गट को नॉर्मल रखने के साथ-साथ बॉडी के सेल्स को न्यूट्रिशन देना चाहते हैं तो लाल सेब एक स्मार्ट विकल्प है।
क्या कहता है न्यूट्रिशन एक्सपर्ट?
पोषण विशेषज्ञ मानते हैं कि दोनों सेब के अपने अलग फायदे हैं। सुबह खाली पेट हरा सेब खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है और दिनभर हल्कापन महसूस होता है। वहीं लाल सेब शाम के स्नैक के तौर पर शरीर को ऐंटीऑक्सीडेंट्स से भर देता है।
कैसे खाएं सेब ताकि गट हेल्थ को मिले फायदा?
- हमेशा सेब को छिलके सहित खाएं क्योंकि अधिकांश फाइबर छिलके में होता है।
- सेब को धोकर अच्छी तरह से काटें और चबा-चबाकर खाएं ताकि लार पाचन में सहायक हो।
- दही के साथ हरा सेब एक बढ़िया प्रोबायोटिक मिक्स हो सकता है।
- रात में सेब न खाएं, इससे गैस बन सकती है।
ALSO READ: