Aadhaar Card Photo Update: आधार कार्ड की फोटो पसंद नहीं? ऐसे करें मिनटों में अपडेट

Newspoint
क्या आपका आधार कार्ड देखकर आप भी सोचते हैं – "ये मेरी फोटो कैसी लग रही है?" दरअसल, आधार कार्ड बनवाते समय कई बार फोटो खराब रोशनी, पुराने लुक या अजीब एक्सप्रेशन की वजह से सही नहीं आती। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप अपने आधार कार्ड की फोटो आसानी से बदल सकते हैं।
Hero Image


हालांकि यह प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन नहीं है, लेकिन यह बहुत ही आसान है और ज़्यादा समय भी नहीं लगता। चलिए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया जिससे आप अपने आधार कार्ड की फोटो को मिनटों में अपडेट कर सकते हैं।

आधार कार्ड की फोटो कैसे बदलें? (Aadhaar Card Photo Update Process)


अगर आप आधार कार्ड में लगी फोटो को बदलना चाहते हैं, तो आपको ये आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:


1. UIDAI वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करें

  • सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
  • वहां से Aadhaar Enrolment/Correction Form डाउनलोड करें।

2. फॉर्म भरें

  • फॉर्म को ध्यान से भरें और सही जानकारी दें।
  • फिर इसका प्रिंटआउट निकालें।

3. आधार सेवा केंद्र पर जाएं

  • भरे हुए फॉर्म के साथ अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाएं।
  • Locate Aadhaar Centre पर जाकर सेंटर की जानकारी ले सकते हैं।

4. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा

  • वहां पर आपकी पहचान को बायोमेट्रिक तरीके से वेरिफाई किया जाएगा।

5. नई फोटो क्लिक की जाएगी

  • उसी समय आपकी नई फोटो क्लिक की जाएगी, जिसे आधार में अपडेट किया जाएगा।

6. फीस जमा करें

  • इस प्रक्रिया के लिए ₹100 + GST चार्ज लिया जाएगा।

7. URN नंबर मिलेगा

  • एक acknowledgment स्लिप मिलेगी जिसमें URN (Update Request Number) होगा।

8. अपडेट स्टेटस ट्रैक करें

  • आप इस URN नंबर से UIDAI वेबसाइट पर जाकर अपने अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

9. 90 दिन में अपडेट पूरा

  • आधार फोटो अपडेट का प्रोसेस 90 दिन के अंदर पूरा हो जाता है।

10. नया e-Aadhaar डाउनलोड करें

  • अपडेट के बाद आप नया e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसका रीप्रिंट मंगा सकते हैं।

आधार कार्ड में लगी पुरानी या खराब फोटो से अगर आप परेशान हैं, तो अब उसे बदलना बेहद आसान है। ऊपर दिए गए स्टेप्स फॉलो कर आप नया और बेहतर फोटो अपडेट कर सकते हैं और शर्मिंदगी से बच सकते हैं।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint